
द्वारका/- बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सुरखपुर रोड़ से दो अवैध शराब के सप्लायर को पकड़ा है जिनसे पुलिस ने 196 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब में शामिल कार को भी जब्त कर लिया है। आरोपी संदीप पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत दो मामलों में पहले भी शामिल रहा है।
द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि 26 जुलाई को बीएचडी नगर क्षेत्र में सिपाही महेन्द्र व जयदीप गश्त कर रहे थे तभी उन्हे सुरखपुर रोड़ पर एक तेज गति से कार आती दिखाई दी। उन्होने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन चालक कार को रोकने की बजाये भागने लगा तो टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें 07 प्लास्टिक बैग में 196 बोतल अवैध शराब मिली। पुलिस ने तुरंत दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जसबीर निवासी खरावड़, जिला रोहतक, हरियाणा, उम्र 36 साल व संदीप निवासी गांव सीधीपुर लोआ, जिला झज्जर, हरियाणा, आयु 22 वर्ष के रूप में की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो हरियाणा से अवैध शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करते है इसके उन्हे अच्छे पैसे मिल जाते हैं। पुलिस आरोपियों उन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिन्हे ये शराब सप्लाई करते थे। तदनुसार, प्राथमिकी संख्या 394/22 यू/एस 33/38/58डी दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत बाबा हरिदास नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा