आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी केजरीवाल सरकार पर भाजपा सांसदों ने बोला हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी केजरीवाल सरकार पर भाजपा सांसदों ने बोला हमला

-भाजपा सांसद मनोज तिवारी व प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है

नई दिल्ली/- दिल्ली सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरने के लिए भाजपा सांसद मनोज तिवारी और प्रवेश वर्मा ने एक साथ केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को दोनों सांसदों ने केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला। जहां प्रवेश वर्मा ने स्कूलों को लेकर दिल्ली सरकार को घेरा तो वहीं मनोज तिवारी ने आबकारी नीति व सत्येंन्द्र जैन को लेकर कई सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि “केजरीवाल सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शुक्रवार को केजरीवाल सरकार के खिलाफ दो ऐतिहासिक फैसले हुएं लोकायुक्त ने मुख्य सचिव को कहा कि गत वर्षों में स्कूलों में जो क्लासरूम बनाए गए उसमें घोटाला हुआ हैं अब लोकायुक्त ने मुख्य सचिव को क्लासरूम घोटाले में जांच करके रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। दिल्ली सरकार कहती है 12 हजार कमरे बनाए हैं, इसमें 2600 करोड़ का घोटाला हुआ है। दिल्ली के सीएम को जनता को जवाब देना पड़ेगा। हम साबित करके दिखायेंगे की कैसे सिर्फ 5 लाख रुपये में कमरा बनता है। जो कमरा उन्होंने 25 लाख में बनाया है“। साथ ही आबकारी नीति को लेकर उन्होंने कहा कि “अभी जांच एजेंसी और खोद कर पूछेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री को अगर शर्म हो तो वो अपनी बहन ममता बनर्जी से सिख लें, केजरीवाल क्यों मंत्री को नहीं हटा रहे?“ प्रवेश वर्मा बोले “वे मुख्यमंत्री से कहना चाहते हैं कि अगर आपको जेल जाने से बचना है तो दोनों मंत्रियों को बर्खास्त करें“।

वहीं सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि “केजरीवाल के गुजरात जाने पर ही ऐसी घटना हुई है, इसकी जांच होनी चाहिए“। वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सरकार जब काम करती है तो जवाबदेही होती है। केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में काम नहीं हुआ सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। मनीष सिसोदिया ने अपने बचने के लिए ऐसा बयान दिया है। शराब माफिया से बहुत बड़ी रिश्वत ली है। सीबीआई जांच इसलिए हो रही है क्योंकि भ्रष्टाचार हुआ है“। उन्होंने कहा कि “गुजरात में जो घटना हुई है वह दुखद है उसकी जांच हो रही है“।

साथ ही बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर कहा कि “अरविंद केजरीवाल नैतिकता के आधार पर कभी नहीं रह सकती। पश्चिम बंगाल सरकार ने भी अपने भ्रष्ट मंत्री को हटाया है लेकिन अरविद केजरीवाल अपने भ्रष्ट मंत्री को नहीं हटा रहे“। एक्साइज पॉलिसी पर केजरीवाल सरकार के यू टर्न पर मनोज तिवारी ने कहा कि “अब जनता तो नहीं छोड़ेगी अरविंद केजरीवाल को लेकिन अब हम सांसद भी जनता के प्रतिनिधि के नाते नहीं छोडेंगे“।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox