सदर बाजार पुलिस ने पकड़ा एक कुख्यात वाहन चोर, 6 स्कूटी व 1 बाइक बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सदर बाजार पुलिस ने पकड़ा एक कुख्यात वाहन चोर, 6 स्कूटी व 1 बाइक बरामद

-पुलिस ने 7 मामलों के हल होने के किया खुलासा

नई दिल्ली/- सदर बाजार थाना पुलिस ने इलाके में हो रही वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 2 शातिर वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से 6 चोरी की स्कूटी व एक बाईक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही 7 वाहन चोरी के मामलों को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 25 जुलाई को सदर बाजार पुलिस टीम को एक स्कूटी चोरी होने की सूचना मिली थी जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने वारदात स्थल से अनेको सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की और फिर उन्हे पकड़ने में जुट गई। सदरबाजार एसएचओ के एल यादव व एसीपी मिस प्रज्ञा आनंद ने इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक लॉ एंड ऑर्डर सदर बाजार के नेतृत्व में एसआई ललित कुमार, एसआई संदीप, हवलदार शंकर, हवलदार नवीन, सिपाही महिपाल और सिपाही संजय की एक टीम का गठन किया और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये।

टीम को सीसीटीवी जांच में पता चला कि दोनो आरोपी नाला रोड और ईदगाह रोड के रहने वाले हैं। तभी पुलिस ने अपना जाल बिछाया और आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से 6 स्कूटी व 1 बाईक बरामद की है। जांच में पता चला कि इनसे बरामद स्कूटी, बाइक सदर बाजार, शकरपुर, नबी करीम, देश बंधु गुप्ता रोड, पहाडग़ंज और शाहबाद डेयरी इलाके से चुराए गए थे। इन्होंने सदर बाजार थाना इलाके में 25 जुलाई को एक स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उस मामले में जब पुलिस ने जांच शुरू की तो दो स्कूटी सवार नजर आए। जब उसका नंबर पता किया गया तो वह भी चोरी का निकला। इसके बाद पुलिस इनके पीछे लग गई और उन्हे पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अदनान निवासी नाला रोड़, सदर बाजार दिल्ली उम्र 22 साल जिसपर थाना सदर बाजार में पहले से वाहन चोरी का एक मामला दर्ज है तथा अरहम निवासी ईदगाह रोड़, सदर बाजार दिल्ली, उम्र 21 साल जिसके पिछले मामलों की जांच की जा रही है के रूप में की है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox