म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप, घर और मंदिर टूटे,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप, घर और मंदिर टूटे,

-बैंकॉक में भी इमारतें गिरीं; चीन-भारत तक महसूस हुए झटके

नेपीदा/शिव कुमार यादव/- म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था और इसका केंद्र मांडले शहर के पास स्थित था। मांडले शहर में बने मंदिर और कई घर टूट गए।
भूकंप के झटकों का असर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक महसूस हुआ। यहां एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। अलग-अलग इलाकों में सैकड़ों लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के असर की कुछ तस्वीरें…
म्यांमार के नेपीदा में भूकंप के झटकों के चलते इमारतें गिर गई।

बैंकॉक में एक होटल के कमरे में लगी तस्वीरें भूकंप के झटकों से हिलने लगीं।

झटका इतना तेज था कि बैंकॉक में एक निर्माणाधीन इमारत ध्वस्त हो गई।

इमारत ढहने से धूल का गुबार उठा, जिसके बाद लोग भागते दिखाई दिए।

बैंकॉक में एक ऊंची इमारत के टॉप फ्लोर पर बने पूल से पानी गिरने लगा।

बैंकॉक की सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में लोग बाहर निकल आए।

बैंकॉक में घरों की दीवारों पर दरारें आ गईं और छत के टुकड़े झड़कर नीचे गिर गए।

म्यांमार की इरावाडी नदी पर बना 51 साल पुराना पुल टूट गया।
     

म्यांमार के मांडले शहर की इमारतें तबाह
म्यांमार में एतिहासिक शाही महल मांडले पैलेस के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, सागाइंग क्षेत्र के सागाइंग टाउनशिप में एक पुल भूकंप में पूरी तरह नष्ट हो गया। राजधानी नेपीता के अलावा क्यौकसे, प्यिन ऊ ल्विन और श्वेबो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इन शहरों की आबादी 50 हजार से ज्यादा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox