मैनचेस्टर टेस्ट से पहले झटका, अर्शदीप सिंह बाहर; नए तेज़ गेंदबाज़ की एंट्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले झटका, अर्शदीप सिंह बाहर; नए तेज़ गेंदबाज़ की एंट्री

-23 जुलाई से शुरू होगा चौथा टेस्‍ट मैच -मैनचेस्‍टर में खेला जाएगा यह मुकाबला -अर्शदीप नहीं होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा

क्रिकेट/अनीशा चौहान/-  भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से पीछे चल रही है। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 22 रनों से हार मिली थी। जिसके बाद मैनचेस्टर का मुकाबला टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ रहने वाला है। वहीं, मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रैक्टिस के दौरान अर्शदीप सिंह की उंगली में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से वह चौथे टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं, दूसरी तरफ दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले आकाश दीप सिंह का खेलना भी तय नहीं माना जा रहा है। इस समय वह अपनी कमर दर्द से परेशान हैं। वहीं, प्रैक्टिस सेशन का भी हिस्सा नहीं थे। इसके साथ ही चौथे टेस्ट मैच में बुमराह को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

अर्शदीप नहीं होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
जानकारी के मुताबिक, अर्शदीप सिंह के हाथ पर गहरा कट लग गया है। जिसके वजह से उसकी उलगी में टांके लगे है। उन्हें फिट होने के लिए करीब 10 दिनों का समय लग सकता है। उनकी जगह चयनकर्ता ने सिलेक्टर्स ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। पहले कयास लगाया जा रहा था कि बुमराह की मौजूदगी नहीं पर अर्शदीप को प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox