‘मैंने कई फिल्में देखी, लेकिन केजरीवाल…’, दिल्ली CM के इस्तीफे पर बोले मनोज तिवारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘मैंने कई फिल्में देखी, लेकिन केजरीवाल…’, दिल्ली CM के इस्तीफे पर बोले मनोज तिवारी

 मानसी शर्मा /-  जेल से छूटने के बाद रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो दिन (मंगलवार तक) के अंदर अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। इसके बाद से ही विपक्ष केजरीवाल पर कई सवाल खड़े कर रहे है। इसी बीच आज यानी सोमवार को BJPके सांसद मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में अभी तक कोई ऐसा सीएम नहीं था, जिसे कोर्ट ने इस पद से हटा दिया।

मनोज तिवारी ने क्या कहा?

BJPके सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘भारत के इतिहास में आपको कोई भी मुख्यमंत्री नहीं मिलेगा, जिसे अदालत ने अपने पद से हटा दिया हो। देश में कानून और संविधान का शासन है। संविधान कहता है कि यदि कोई सीएम जेल जाते हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि उनकी पार्टी का कोई और व्यक्ति सीएम पद संभाल सके।’

शर्तों के साथ मिली जमानत

उन्होंने आगे कहा, ‘केजरीवाल का अहंकार दिल्ली की समस्याओं से भी बड़ा है। केजरीवाल ने जो नुकसान किया है, उसे अब किसी इस्तीफे से पूरा नहीं किया जा सकता। उन्हें जो जमानत मिली थी, वह भी सशर्त थी। शर्तों को देखते हुए कोई भी सीएम शर्मिंदगी से मर जाएगा। वह कार्यालय नहीं जा सकते, फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते। तो उनके सीएम होने का क्या मतलब है, यह सिर्फ नाटक है।”

‘बेहतर योग्य पार्टी है बीजेपी’ – मनोज तिवारी

मनोज तिवारी आगे कहते है कि केजरीवाल सिर्फ जनता को धोखा देते हैं। लेकिन उनका धूर्त स्वभाव अब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने जीवन में बहुत सिनेमा किया है, कई फिल्में देखी हैं, लेकिन उनसे बड़ा एक्टर कभी नहीं देखा। केजरीवाल सिर्फ जनता को धोखा देते हैं, लेकिन उनका चालाक स्वभाव अब काम नहीं करेगा। दिल्ली के लोग बेहतर जीवन जीना चाहते हैं।’

उन्होंने कहा कि चुनाव आ रहे हैं और हम सभी इसकी तैयारी कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि इस बार लोग किसी ऐसे व्यक्ति को वोट नहीं देंगे जिसने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के लिए कुछ भी अच्छा नहीं किया। शहर की स्थिति बहुत खराब कर दी। कांग्रेस की तुलना में बेहतर योग्य पार्टी बीजेपी को ही लोग वोट देंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox