
मानसी शर्मा / – दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। वहीं अब सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ले ली है। सीएम केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि दरअसल केजरीवाल की रिमांड और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उनकी याचिका एक दूसरे से क्लैश कर रही थी। इसलिए हमने याचिका वापस लेने का फैसला किया।
मेरा जीवन देश के लिए समर्पित-सीएम केजरीवाल
अपनी गिरफ्तारी होने के बाद सीएम केजरीवाल का पहला बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है।
सीएम केजरीवाल हैं मुख्य साजिशकर्ता- ईडी
ईडी ने कोर्ट में कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुख्य साजिशकर्ता हैं, केजरीवाल ने दूसरे नेताओं के साथ मिलकर साजिश रची, शराब नीति की किर्यान्वय में केजरीवाल सीधे रूप से शामिल थे। PMLAके तहत इस पूरे मामले में कई आरोप हैं। एक्सपर्ट कमेटी जिसका काम नीति के लिए राय इकट्ठी करना था, उसने कोई काम नहीं किया।
केजरीवाल पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट
शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गए हैं। वो फिलहाल कोर्टरूम में हैं और मामले की सुनवाई शुरू हो चुकी है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत