निर्माणाधीन पुल गिरा एक हिस्सा, एक मजदूर की मौत; 9 घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निर्माणाधीन पुल गिरा एक हिस्सा, एक मजदूर की मौत; 9 घायल

मानसी शर्मा / – बिहार के सुपौल में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। भेजा-बकौर के बीच मरीचा के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई। साथ ही 9 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

शुक्रवार की सुबह 7 बजे सुपौल के बकोर में एक पुल का गार्डर गिर गया। इस घटना में कई मजदूर के दबे होने की अंशाका जताई जा रही है। हादसे में अभी तक 1 मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल की टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे में 9 मजदूर घायल भी हो गए है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया ।  

1200 करोड़ की लागत से बन रहा था पुल

जानकारी के अनुसार, इस पुल का भारत का सबसे बड़ा पुल बताया जा रहा है। इस बनाने में करीब 1200 करोड़ का खर्च हो रहे है। वहीं, राहत बचाव की टीम को मजदरों के बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत का समाना करना पड़ रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox