मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला एयर इंडियां का प्लेन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला एयर इंडियां का प्लेन

-फट गए तीनों टायर; जानें कैसे हुआ ये हादसा

मुंबई/शिव कुंमार यादव/- मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया है. केरल के कोच्चि से मुंबई आ रहा एअर इंडिया का प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया। भारी बारिश की वजह से हुए इस हादसे में प्लेन के तीनों टायर फट गए. राहत की बात ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। जिस समय ये घटना हुई, उस समय मुंबई में भारी बारिश हो रही थी, जिससे लैंडिंग काफी चुनौतीपूर्ण रही और इसी वजह से फ्लाइट-एआई 2744 रनवे पर फिसल गई। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

एयर इंडिया ने बयान किया जारी
।पत प्दकपं ने इस घटना के बारे में बताया कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतार लिया गया है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ’21 जुलाई को कोच्चि से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले प्लेन एआई 2744 मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया. प्लेन सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंच गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। विमान को जांच के लिए अस्थायी रूप से ग्राउंड कर दिया गया है।’

मुंबई एयरपोर्ट ने भी जारी किया बयान
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर से भी इस घटना पर बयान जारी किया गया है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा, ’21 जुलाई 2025 को सुबह 09ः27 बजे कोच्चि से आ रहा एक विमान मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर उतरते समय फिसल गया। घटना के तुरंत बाद सीएसएमआईए की इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। सभी यात्रियों और क्रू मेम्बर्स को तुरंत प्लेन से उतार लिया गया. वह सभी सुरक्षित हैं। मैन रनवे 09/27 को मामूली नुकसान की सूचना मिली है। संचालन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, सेकेंडरी रनवे 14/32 को सक्रिय कर दिया गया है। सीएसएमआईए में सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox