मीरा चोपड़ा ने बॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल से की शादी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मीरा चोपड़ा ने बॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल से की शादी

मानसी शर्मा / – एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा  की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा  ने बॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल  से 12 मार्च को शादी कर लिया है. जयपुर में धूमधाम से हुई इस शादी की फोटोज एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. सामने आए फोटोज में मीरा चोपड़ा  लाल लहंगे में नजर आ रही है.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चल रहे प्री-वेडिंग फंक्शंस के बाद फाइनली अब दोनों पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं. इस फोटोज को शेयर करते हुए मीरा चोपड़ा ने लिखा कि ‘अब हमेशा के लिए खुशियां, झगड़े, हंसी, आंसू और जीवन भर की यादें , हर जनम तेरे साथ.’ इस पोस्ट पर मीरा के दोस्तों और फैंस ने उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं. 

मीरा चोपड़ा और रक्षित केजरीवाल के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें

शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग फंक्शन से मीरा चोपड़ा और रक्षित केजरीवाल  की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. दरअसल, 11 मार्च की शाम को हल्दी का फंक्शन रखा गया था और इसी के साथ उनकी मेहंदी की भी तस्वीरें सामने आने लगी थीं.

शादी में नहीं पहुंचीं बहनें प्रियंका चोपड़ा और परिणीति

बता दें कि मीरा चोपड़ा  की इस शादी में न तो प्रियंका चोपड़ा, न परिणीति चोपड़ा और न ही बहन मन्नारा चोपड़ा नजर आईं हैं. बताया जाता है कि इनकी फैमिली के बीच की बॉन्डिंग वैसी नहीं रही, जिसकी वजह से ये लोग एक-दूसरे के किसी फंक्शन में शरीक नहीं होतीं.


मीरा चोपड़ा साउथ फिल्मों में हैं बड़ा नाम

एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा  बॉलीवुड से अधिक साउथ इंडस्ट्री की दुनिया में एक्टिव हैं. ‘शिवांगी’, ‘टीना चोपड़ा’ और ‘अंजलि दंगले’ जैसी फिल्मों के अलावा उन्होंने ‘संध्या रेड्डी’, ‘मीरा’, ‘नीला’, ‘अज्ञात’, ‘प्रिया’ और ‘माया” जैसी कई तेलुगू, तमिल और कन्नड़ फिल्में कर चुकी हैं.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox