मीडिया में खबर आते ही शुरू हुई मधु विहार ओवरब्रिज की लिफ्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मीडिया में खबर आते ही शुरू हुई मधु विहार ओवरब्रिज की लिफ्ट

-ओवरब्रिज की लिफ्ट चालु होने से नागरिकों ने ली राहत की सांसः

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका स्थित मधु विहार फुट ओवरब्रिज की लिफ्ट लंबे समय से बंद होने के कारण यह अत्यंत उपयोगी संरचना नागरिकों के लिए अनुपयोगी बनी हुई थी। नजफगढ़ मैट्रो न्यूज के साथ-साथ दूसरे मीडिया संस्थानों ने भी इस विषय पर खबरें प्रकाशित की थी जिसके सकारात्मक प्रभाव के फलस्वरूप संबंधित प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया और लिफ्ट को पुनः चालू कर दिया।

इस पहल से क्षेत्र के नागरिकों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और बच्चों को बड़ी राहत प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित यह ओवरब्रिज अपनी लिफ्ट के बंद रहने के कारण जनता के किसी उपयोग में नहीं आ रहा था। यह लिफ्ट निर्माण के बाद मात्र तीन दिनों तक ही संचालित हो सकी थी। मधु विहार आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन श्री रणबीर सिंह सोलंकी ने इस विषय को गंभीरता से उठाया और शीघ्र समाधान की मांग की। विभिन्न समाचार माध्यमों ने इस जनहित के मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके परिणामस्वरूप संबंधित विभाग ने तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की।

श्री सोलंकी ने कहाः “मैं समस्त पत्रकार साथियों का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय को जनता की आवाज़ बनाकर प्रस्तुत किया। साथ ही, प्रशासनिक अधिकारियों को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित निर्णय लिया और लिफ्ट को पुनः चालू कराया।”

यह घटनाक्रम इस बात का सशक्त उदाहरण है कि जब मीडिया, जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर कार्य करते हैं, तो सकारात्मक बदलाव संभव होता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox