मिर्ज़ापुर हादसा: गर्भवती महिला समेत चार की दर्दनाक मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मिर्ज़ापुर हादसा: गर्भवती महिला समेत चार की दर्दनाक मौत

-एंबुलेंस पर पलटा गिट्टी से लदा ट्रक

उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- यूपी के मिर्जापुर में शनिवार की सुबह भीषण हादसा हुआ। हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
सोनभद्र के लोढ़ी अस्पताल से शनिवार की सुबह गर्भवती महिला को बनारस ले जाते समय एंबुलेंस पर गिट्टी लदा ट्रक पलट गया। हादसा अहरौरा-वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर ओवरब्रिज के पास हुआ। हादसे में एंबुलेंस सवार गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। भीषण हादसे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सोनभद्र के लोढ़ी अस्पताल से शनिवार की सुबह गर्भवती महिला को रेफर किया गया। गर्भवती महिला के परिवार के तीन सदस्य भी एंबुलेंस में बैठे थे। एंबुलेंस चालक अपने एक साथी के साथ सभी को लेकर बनारस अस्पताल जा रहा था।

जेसीबी की मदद से निकाले गए लोग
इधर, सोनभद्र के क्रशर प्लांट से गिट्टी लोड कर वाराणसी की ओर तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक ओवरब्रिज के पास एंबुलेंस के ऊपर पलट गया। एंबुलेंस सवार सभी लोग ट्रक पर लदे गिट्टी के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बचाव तथा राहत कार्य में जुट गई। जेसीबी और पोकलेन की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला गया।

ये लोग हुए हादसे का शिकार
हादसे  में एंबुलेंस सवार गर्भवती महिला हीरावती देवी (25) निवासी कनहारा थाना ओबरा सोनभद्र, मालती देवी (40) निवासी जुगैल सोनभद्र, सूरज बली खरवार (27) निवासी कनहारा थाना ओबरा व रामू की मौत हो गई। कौशल कुमार खरवार उर्फ भाईलाल निवासी कनहारा थाना ओबरा सोनभद्र व भंडारी शर्मा निवासी संतनगर गुरमा थाना राबर्ट्सगंज घायल हो गए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox