नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- “मैं कहूं आप सुनो, अच्छी दोस्ती। आप कहो मैं सुनूं, उससे भी अच्छी दोस्ती। मैं कुछ भी ना कहूं तब भी आप समझ जाओ, यह है सच्ची दोस्ती।“ ऐसी कविताओं के साथ मित्रता दिवस पर दिल्ली व हरियाणा के कवियों ने एक सच्चे दोस्त की पहचान व उसके गुणों का बखान किया।
कलमवीर विचार मंच द्वारा मित्रता दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जनकपुरी दिल्ली निवासी नवीन वाही की अध्यक्षता में संपन्न इस गोष्ठी का संचालन कार्यक्रम के संयोजक कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने किया। गोष्ठी में शामिल हुए कवियों मनीष मधुकर नजफगढ़, चेतन आनंद गाज़ियाबाद, पुष्पलता आर्य चरखीदादरी, राहुल श्रेष्ठ ग्रेटर नोएडा, विरेंद्र कौशिक व सुनीता सिंह बहादुरगढ़ ने सभी श्रोताओं को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मैत्री भाव को विश्व संस्कृति की सर्वोच्च धरोहर बताते हुए इसके प्रसार को सभी समस्याओं का अचूक समाधान बताया। श्री वाही के अध्यक्षीय संबोधन के साथ देर शाम तक चले इस काव्योत्सव का समापन हुआ। इसमें काफी संख्या में श्रोताओं ने आनलाइन काव्य गोष्ठी का आनंद उठाया।


More Stories
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन की पहल, पहले चरण में 60 किलो शहद निकाला गया
गैस आपूर्ति को लेकर सरकार सतर्क: मुख्यमंत्री धामी ने किया जमीनी निरीक्षण
₹787 करोड़ के ग्रामीण बजट पर जताया आभार
द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता: कोर्ट से फरार घोषित अपराधी गिरफ्तार
द्वारका में बाइक लूट गैंग का भंडाफोड़, 7 किशोर दबोचे
दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बड़ा प्रहार, 65 सिलेंडर बरामद