दिल्ली पंचायत संघ ने नरेला तक मेट्रो चलाने की मांग की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पंचायत संघ ने नरेला तक मेट्रो चलाने की मांग की

-रिठाला बवाना नरेला मेट्रो रूट संघर्ष समिति के आहवान पर नरेला में हुई महापंचात, -दिल्ली देहात को मिले समान अधिकार- पंचायत संघ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नरेला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- रविवार को नरेला तक मेट्रो चलाये जाने को लेकर दिल्ली पंचायत संघ की महापंचायत नरेला में हुई। इस बैठक का आहवान रिठाला बवाना नरेला मेट्रो रूट संघर्ष समिति ने किया था। हालांकि बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 508 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण की योजना के तहत नरेला रेलवे स्टेशन का भी नाम आने से महापंचायत ने इसका स्वागत किया और मांग रखी की रिठाला-बवाना मेट्रो रूट को नरेला तक बढ़ाया जाये ताकि नरेला का पूर्ण विकास हो सके। संघर्ष समिति के प्रवक्ता की माने तो रविवार को महापंचायत के तहत नरेला मेट्रो रेल रूट को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा अपन आक्रोश दर्ज कराना था लेकिन प्रधानमंत्री की परियोजना व उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस के आग्रह पर हमने कार्यक्रम रद्द किया क्योंकि नरेला रेलवे स्टेशन को नया आयाम मिलने पर नरेलावासी खुश है और अगर अब नरेला तक मेट्रो भी मिलजाये तो क्षेत्रवासियों के लिए सोने पे सुहागा हो जायेगा।

       मेट्रो नहीं आने से विकास पर पड़ रहा विपरीत असर सांसद महोदय ने संयोजक हेमराज बंसल रिठाला बवाना नरेला मेट्रो रूट संघर्ष समिति के यहाँ कार्यक्रम के बाद अपने सचिव से इस मामले में पत्राचार करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर संयोजक हेमराज बंसल, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता विधायक, पूर्व विधायक नील दमन खत्री, विनोद सहरावत किसान मोर्चा अध्यक्ष व उत्तरी पश्चिमी जिला अध्यक्ष तथा दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव नरेला चेतना मंच के मनोज बंसल व अन्य वरिष्ठ और अन्य समितियों के प्रमुख उपस्थित थे।
                 इस मौके पर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम भी चाहते हैं नरेला का विकास और मेट्रो जल्द से जल्द आपके पास पहुंचे और हम इस विषय को पार्टी व  मंत्रालय के सामने रखेंगे सांसद जी भी हमारे साथ रहेंगे और जल्द से जल्द धरातल पर यह कार्य आरंभ हो इसके लिए कार्य करेगें।
इस मौके पर नील दमन खत्री ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता होने के बावजूद मैं पहले नरेला वासी हूं और नरेला की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी। अगर संघर्ष समिति निर्णय लेगी कि धरना प्रदर्शन करना है तो सबसे पहले शामिल रहूंगा। इसलिए मैं जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष से आव्हान करूंगा कि इस कार्य को जल्द से जल्द कराने के लिए वरिष्ठ नेताओं तक यह बात रखें।
                 दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने विजेंद्र गुप्ता जी व प्रतिनिधिमंडल को कहा कि अब दिल्ली देहात के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार  बर्दाश्त नहीं की जाएगा। इसलिए हमारी 18 सूत्री मांगे व मेट्रो पर जल्द से जल्द कार्य पूरा करवाएं और गांवों को हाउस टैक्स से मुक्ति, भवन उप नियम से बाहर और गांवों को मालिकाना हक भी दिलवाने का काम करें।
               संयोजक हेमराज बंसल ने कहा कि हम काफी समय से दिल्ली देहात की सदर बाजार कहे जाने वाले नरेला के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं इसीलिए अब इसे नजरअंदाज ना करें वरना हम वोट न देना व संघर्ष करने पर मजबूर होना पड़ेगा। नरेला चेतना मंच के प्रधान मनोज बंसल ने कहा कि शासन प्रशासन अब जाग जाए वरना यह आंदोलन बड़ा विकराल रूप लेगा और हमें कर्तव्य पथ तक जाना पडेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox