नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- सेंट्रल ज़ोन स्थित राव रघुबीर मिड डे मील किचन का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था तथा निर्धारित मानकों की बारीकी से जांच की गई।


अधिकारियों ने किचन में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और भोजन बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को मिलने वाले भोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी, ताकि योजना का लाभ विद्यार्थियों तक सही तरीके से पहुंच सके।

प्रशासन ने किचन स्टाफ को स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन करने और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।


More Stories
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात