महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, पूर्व सीएम अशोक चह्वाण ने छोड़ी कांग्रेस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, पूर्व सीएम अशोक चह्वाण ने छोड़ी कांग्रेस

-13 नेताओं के साथ हो सकते हैं भाजपा में शामिल, फडणवीस बोले- आगे-आगे देखिए होता है क्या

मुंबई/शिव कुमार यादव/- कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। अब महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका लगा है। दरअसल कांग्रेस के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। सोमवार को उन्होने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और विधायक पद भी छोड़ दिया है। अशोक चह्वाण ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को इस्तीफा सौंपा। इससे पहले मिलिंद देवड़ा ने 14 जनवरी तो बाबा सिद्दीकी ने 8 फरवरी को कांग्रेस छोड़ दी थी।

अशोक चह्वाण के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र के एक अन्य कांग्रेस नेता अमरनाथ राजुकर ने भी इस्तीफा दे दिया।
         सूत्रों के मुताबिक अशोक चह्वाण 13 बड़े नेताओं के साथ भाजपा जॉइन कर सकते हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, भाजपा नेता आशीष शेलार भाजपा दफ्तर पहुंचे। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले दिल्ली रवाना हो गए।

अशोक चह्वाण ने सोशल मीडिया पर बायो बदला
अशोक चह्वाण ने ट्विटर पर बायो बदल दिया है। जुड़ेगा भारत-जीतेगा इंडिया की टैगलाइन फोटो से हटा दी है। कांग्रेस से जुड़ी डिटेल्स हटा दी हैं। सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र लिखा है।

अशोक चह्वाण बोले- मेरी किसी से कोई शिकायत नहीं
अशोक चह्वाण ने कहा- मैंने अभी कोई पार्टी जॉइन नहीं की है। कल शाम से मैंने खुद को पार्टी से अलग कर लिया था। मेरी कांग्रेस के किसी विधायक से बात नहीं हुई है। किसी भी पार्टी से मैंने कोई भी डिस्कशन नहीं किया है। पार्टी छोड़ने का मेरा खुद का फैसला है। मेरी किसी से कोई शिकायत नहीं है।

खतरे में कांग्रेस की राज्यसभा सीट
भास्कर को सूत्रों ने बताया कि जो 13 नेता अशोक चह्वाण के साथ कांग्रेस छोड़ेंगे, इनमें कई विधायक भी शामिल हैं। अगर ऐसा हुआ तो महाराष्ट्र से कांग्रेस का एक भी राज्यसभा सदस्य नहीं चुना जा सकेगा।

डिप्टी सीएम फडणवीस बोले- आगे-आगे देखो होता है क्या
इस बीच डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि आगे आगे देखो होता है क्या। डट। के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। मुझे विश्वास है कि वो भी बीजेपी जॉइन करेंगे। इससे पहले कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा और पूर्व राज्यमंत्री बाबा सिद्दीकी ने इस्तीफा दिया था। इस तरह एक महीने में महाराष्ट्र कांग्रेस के 3 बड़े नेता इस्तीफा दे चुके हैं।

नार्वेकर को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे चह्वाण, यहीं हुई बात
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का रविवार को जन्मदिन था। इस मौके पर अशोक चह्वाण उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी मुलाकात में उनके भाजपा में जाने की बात तय हो गई थी। हालांकि तब चह्वाण ने कहा था कि मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए उनसे मिलने पहुंचा था। चर्चा यह भी है कि चह्वाण बीजेपी के कोटे से राज्यसभा जाएंगे।
         शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने लिखा- अशोक चह्वाण बीजेपी सदस्य बन गए, मुझे यकीन नहीं हो रहा है। कल तक साथ थे..चर्चा कर रहे थे..आज चले गए। क्या एकनाथ शिंदे और अजित पवार की तरह चह्वाण भी अब कांग्रेस पर दावा करेंगे और हाथ का निशान लेंगे? और क्या चुनाव आयोग उन्हें यह देगा? हमारे देश में कुछ भी हो सकता है!

देशमुख के हटने के बाद मुख्यमंत्री बने थे
चह्वाण दिसंबर 2008 से नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। दिसंबर 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद जब विलासराव देशमुख को सीएम पद से हटाया गया, तब चह्वाण ने पद संभाला। वे महाराष्ट्र के संस्कृति विभाग, उद्योग, माइंस विभाग जैसी जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं।
         अशोक चह्वाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चह्वाण के बेटे हैं। महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार पिता और पुत्र दोनों ने मुख्यमंत्री पद संभाला। वे नांदेड़ से सांसद भी रह चुके हैं। वे महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी रह चुके हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox