महाराष्ट्र/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- महाराष्ट्र के मालेगांव में भारी फायरिंग होने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि एआईएमआईएम (AIMIM) नेता और पूर्व मेयर अब्दुल मलिक पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है. इस फायरिंग में मलिक को कुल 3 गोलियां लगी हैं. इसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर जाया गया.
अब्दुल मलिक की हालत गंभीर बताई जा रही है. मलिक को छाती के बायीं ओर, बायीं जांघ और दाहिने हाथ पर चोटें आई हैं. चूंकि चोटें गंभीर हैं, इसलिए एआईएमआईएम नेता को नासिक के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. स्थानीय पुलिस ने व्यापक जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार