महाबल मिश्रा के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस-आप कार्यकर्ताओं की दिखी जुगलबंदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाबल मिश्रा के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस-आप कार्यकर्ताओं की दिखी जुगलबंदी

-पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने किया नामांकन दाखिल -कार्यकर्ताओं ने किया महाबल मिश्रा की पूर्ण जीत का दावा

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार महाबल मिश्रा ने शनिवार को उपायुक्त राजौरी गार्डन कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए जाते समय महाबल मिश्रा के रोड़ शो में कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ा। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सातों सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों की पूर्ण जीत का दावा किया और भाजपा हटाओं देश बचाओं के नारे लगाये।

            पश्चिमी दिल्ली से एक बार सांसद रह चुके महाबल मिश्रा अब तक तीन बार सांसद का चुनाव लड़ चुके है। अपने रोड़ शो के दौरान महाबल मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से संयम बनाये रखने व यात्रियों को कोई परेशानी नही होने देने की अपील की। साथ ही उन्होने कहा कि इस बार भाजपा के लिए परिस्थितियां काफी जटील है और उनका गठबंधन दिल्ली की सातों सीटों पर जीत हासिल करेगा। हालांकि सुनिता केजरीवाल के रोड़ शो के दौरान कांग्रेसियों ने दूरी बनाई थी

लेकिन महाबल मिश्रा के रोड़ शों में काफी संख्या में कांग्रेसी ध्वज रैली में लहराता दिखा और कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तो इस भीड़ को देखते हुए महाबल मिश्रा की पूर्ण जीत का दावा भी कर दिया। उन्होने तर्क देकर कहा कि जब महाबल मिश्रा अकेले भाजपा को टक्कर देते आये है तो इसबार तो आम आदमी पार्टी जिसने भाजपा को विधानसभा व निगम में धूल चटाई है और कांग्रेस गठबंधन कर साथ लड़ रहे है तो इस बार महाबल मिश्रा का मुकाबला कोई नही कर सकता।


          महाबल मिश्रा ने अपने नामांकन के रोड़ शो की शुरूआत करने से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान से आर्शीवाद लिया और फिर द्वारका, विकासपुरी व जनकपुरी होते हुए विशाल काफिले के साथ उपायुक्त कार्यालय राजौरी गार्डन पंहुचे। इस दौरान रास्ते भर महाबल मिश्रा के प्रशंसकों व समर्थकों ने जगह-जगह फूलमालाऐं पहना कर व काफिले पर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। महाबल मिश्रा ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह व विधायक विनय मिश्रा भी उनके साथ दिखें। दोनों नेताओं ने भीड़ का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा देखले आम आदमी ताकत क्या होती है। इस रोड़ शो में पश्चिमी दिल्ली लोक सभा क्षेत्र के आप के सभी विधायक भी मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox