गुरुग्राम/सिमरन मोरया/- हर साल की तरह इस साल भी बारिश ने गुरूग्राम का बुरा हाल कर दिया है। करोड़ों-करोड़ों के घर और बड़े अपार्टमेंट होने के बावजूद हर बारिश में गुरुग्राम डूब जाता है। सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। 9 जुलाई की बारिश ने साइबर सिटी ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। साथ ही सरकार के सभी दावे भी फेल हो गए।
बुधवार को भारी बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर जाने के बाद गुरुग्राम का बुरा हाल हो गया। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। भारी बारिश को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गुरुग्राम की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें लोगों को घर से काम करने की सलाह दी गई है। भारी बारिश की वजह से यातायात काफी ज्यादा प्रभावित रहा। सड़कों पर लंबा जाम देखने को मिला। लोगों की गाड़ियों सड़कों पर फंस गई। गुरुग्राम के सदर्न पेरिफेरल रोड पर कल रात से एक ट्रक खाई में फंसा गया है। यह खाई तब बनी जब ट्रक के चलते सड़क का एक हिस्सा धंस गया।
प्रशासन के सभी दावे हुए फेल
गुरुग्राम में कल देर शाम से मूसलाधार बारिश हुई। तेज आंधी और बारिश आने से जगह-जगह गाड़ियां खराब हुई। अंडरपास और सड़कों पर पानी भरा। 5 घंटे तक ट्रैफिक से जाम लगा रहा। लोगों के घरों में पानी घुस गया। सड़कें तालाब बन गई। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन के सभी दावे फेल गए।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद