‘महंगी कोचिंग सस्ती जान’, दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने दर्ज की एफआईआर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘महंगी कोचिंग सस्ती जान’, दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने दर्ज की एफआईआर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित आईएएस कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और घटना की जांच के लिए कई कमियां भी गठित कर दी हैं। पुलिस ने राव आईएएस स्टडी सर्कल के मालिक और समन्वयक को भी गिरफ्तार कर लिया है और उन पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि इस कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी।

वहीं, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरी घटना की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। हमने दिल्ली फायर सर्विस से इमारत और बेसमेंट के बारे में एक रिपोर्ट मांगी है, जिसका इस्तेमाल लाइब्रेरी के रूप में किया जा रहा था लेकिन कहा जा रहा था कि यह स्टोर रूम है। उन्होंने कहा कि बेसमेंट जमीनी स्तर से आठ फीट नीचे था और शनिवार शाम को भारी बारिश के बाद जब उसमें पानी भर गया तो इसमें 18 से अधिक छात्र मौजूद थे। आइये जानते हैं इस घटना में कब और क्या हुआ?

  • घटना शाम 6 बजकर 35 मिनट पर हुई, बारिश का पानी अचानक राव आईएएस स्टडी सेन्टर के बसेमेंट में भर गया।
  • घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस के एएसआई बीरेंद्र तुरंत मौके पर पहुँचे, लेकिन हालात बेहद खराब थे। जिसके बाद थाने में एसएचओ और दूसरे अधिकारियों को जानकारी दी गयी।
  • फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक करीब 7 बजकर 10 मिनट पर उन्हें कॉल मिली थी।
  • फायर डिपार्टमेंट के आफिस घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर प्रसाद नगर में है। इसलिए 7.15 तक फायर की टीम मौके पर पहुंच गई थी।
  • फायर के अधिकारी के मुताबिक तुरंत बेसमेंट से पानी को पंप से निकालना शुरू किया गया। ऐसे हालात में ड्राइवर की मदद की जरुरत थी। इसलिए एनडीआरएफ को इस बात की सूचना दी गयी।
  • सूत्रों के मुताबिक, करीब 9 बजे एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचीं।
  • इलाके की बिजली काट दी गयी थी। इसलिए बड़ी टॉर्च से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
  • फायर विभाग के मुताबिक, रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर पहले छात्र की बॉडी निकाली गई।
  • दूसरी बॉडी रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर निकाली गई।
  • वहीं तीसरी बॉडी रात करीब 1 बजे एनडीआरएफ को मिली।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox