मानसी शर्मा / – कांग्रेस और टीएमसी की दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं। पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस बैकफुट में आ गई और ममता के इस ऐलान को स्पीड ब्रेकर बताया वहीं दोनों के बीच में एक बार फिर खींचतान बढ़ते जा रही है दरअसल, पश्चिम बंगाल में पुलिस-प्रशासन ने राहुल गांधी को जनसभा करने की अनुमति नहीं दी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल में पहुंचने के बाद सिलीगुड़ी में जनसभा संबोधित करने की अनुमति मांगी जिसको प्रशासन ने नहीं दी।
टीएमसी पर साधा निशाना
इसको लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने टीएमसी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में अगर सत्ताधारी पार्टी के विरोध में कुछ होता है तो पुलिस तुरंत एक्शन ले लेती है। कांग्रेस नेता ने कहा, राहुल गांधी की यह न्याय यात्रा पूरे देश के लिए है। यह यात्रा किसी के पक्ष या विपक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि एक ताकत है जो देश को तोड़ना चाहती है, नफरत फैलाना चाहती है। राहुल गांधी ने उस ताकत के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए पहले कन्याकुमारी से कश्मीर और अब मणिपुर से महाराष्ट्र तक यात्रा का निर्णय लिया।
‘रुकावट लाने की कोशिश की जा रही’
अधीर ने कहा कि राहुल गांधी ने जब कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की, तब कोई दिक्कत नहीं हुई जैसी असम और मणिपुर में हुई है। अधीर रंजन ने यह भी कहा कि जहां-जहां डबल इंजन की सरकार है, वहां-वहां राहुल गांधी की न्याय यात्रा में रुकावट लाने की कोशिशें की जा रही हैं। ये सबको पता है। पता नहीं क्यों ऐसा हो रहा है। कांग्रेस नेता ने टीएमसी का नाम नहीं लिया लेकिन प्रशासन और न्याय यात्रा में आ रही रुकावटों के बहाने डबल इंजन सरकार की कैटेगरी में खड़ा कर दिया।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई