मनोहर पर्रिकर के बेटे ने भाजपा आलाकमान को दी चेतावनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मनोहर पर्रिकर के बेटे ने भाजपा आलाकमान को दी चेतावनी

-पार्टी छोडेंगे या रहेंगे -कहा- पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो लेंगे कठिन फैसला, पणजी विधानसभा से मांगा टिकट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गोवा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने गुरुवार को पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में पणजी से उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उन्हें ’कठिन फैसला’ करना होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि बीजेपी उन्हें इस सीट से टिकट जरूर देगी। पूर्व रक्षामंत्री ने इस सीट से 25 साल से अधिक समय तक प्रतिनिधित्व किया।
                   उत्पल पर्रिकर ने कहा, ’’मैंने पार्टी को पहले ही कह दिया है कि मैं पणजी से चुनाव लड़ना चाहता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी मुझे टिकट देगी।’’सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले अतानासियो मोनसेरेट, 9 अन्य विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए, जिन्होंने कांग्रेस के टिकट पर 2017 का चुनाव जीता था।


                उत्पल पर्रिकर से जब यह पूछा गया कि बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर वह क्या करेंगे तो उन्होंने कहा कि यह इस बारे में बात करने का समय नहीं है। उन्होंने कहा, ’’मुझे अभी उस पर बात करने की जरूरत नहीं है। मनोहर पर्रिकर को उनके जीवन में कुछ आसानी से नहीं मिला। इसी तरह मुझे भी काम करना होगा। मुझे कुछ कठिन फैसला करने पर भी मजबूर किया जा सकता है और मैं शक्ति के लिए पार्थना करता हूं, मुझे ये फैसले लेने हैं।’’ उन्होंने कहा, ’’जब फैसला लेने कहा समय आएगा, मैं लोगों की सुनूंगा। मैंने पार्टी से कह दिया है और मुझे विश्वास है कि पार्टी मुझे टिकट देगी। मुझे विश्वास है।’    
                  वहीं राजनीतिक सूत्रों की माने तो अब भाजपा व उत्पल के आगे एक विकट संकट भी आ गया है। क्योंकि इस सीट पर वर्तमान कांग्रेस विधायक अतानासियो मोनसेरेट, 9 अन्य विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए, जिन्होंने कांग्रेस के टिकट पर 2017 का चुनाव जीता था। अब अगर अतानासियों को टिकट नही मिला तो भाजपा के सामने विकट संकट आ जायेगा। अब भाजपा पार्टी व उत्पल पर्रिकर को बहुत ही सोच-समझकर कदम उठाना होगा। हो सकता है भाजपा उत्पल को या फिर अतानासियों को दूसरी जगह से टिकट देकर चुनाव लड़ने के लिए मना ले।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox