नई दिल्ली – मधु विहार की आवासीय कल्याण संघ (आरडब्ल्यूए) के कार्यकारिणी सदस्यों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विकास, नागरिक समस्याओं और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे और जनहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे रणबीर सिंह सोलंकी, जो आर.डब्ल्यू.ए. के अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन भी हैं, ने कहा,

> “हमेशा की तरह आरडब्ल्यूए क्षेत्रवासियों की समस्याओं को लेकर सक्रिय है। यदि हमारे जनप्रतिनिधि हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें, तो हम हर मोर्चे पर उनका समर्थन करेंगे।”
सोलंकी ने कुछ राजनेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि
> “दुर्भाग्यवश, कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के चलते जनसेवा के अपने दायित्वों को भूल जाते हैं, जिससे जनता में अविश्वास का वातावरण उत्पन्न होता है।”

बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु कार्य करने की सामूहिक शपथ ली।
इस अवसर पर ईस्ट राजापुरी के प्रधान महेश वर्मा, राजापुरी के प्रधान सतीश जैन, राम अवतार शर्मा, प्रेम मलिक, हरीराज चौहान, सरदार प्रेम प्रभाकर, गणेश, फेडरेशन के महासचिव एडवोकेट राकेश कुमार मधु विहार वार्ड के अध्यक्ष सुरेश गालयान, शिव कुमार, जगबीर, आदि उपस्थित थे।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद