मथुरा में हो रही खास तैयारियां, बांके बिहारी ने राम लला को भेजे उपहार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मथुरा में हो रही खास तैयारियां, बांके बिहारी ने राम लला को भेजे उपहार

मानसी शर्मा /- राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर UP में हर तरफ जश्न का माहौल है। इस समय वही हाल मथुरा के मंदिरों में भी हैं। वृन्दावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में कुछ खास तैयारियां की जा रही हैं। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए वृन्दावन से विशेष उपहार भेजने की तैयारी की जा रही है।

चांदी की बांसुरी समेत भेजे गए अन्य उपहार

ये उपहार सामग्री मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा विधि-विधान के अनुसार बांके बिहारी मंदिर से अयोध्या धाम भेजी जाएंगी। इसमें रामलला की आरती के लिए चांदी का शंख, इत्र, माला और चांदी की बांसुरी भी भेजी जा रही है। ये सभी उपहार 14 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के लिए सौंपे जाएंगे। 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के दिन बांके बिहारी मंदिर को भी विशेष रूप से सजाया जाएगा। इसके लिए मथुरा में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके अलावा मथुरा के अन्य मंदिरों में भी उत्सव का माहौल है।

उपहार भेजने से पहले की गई विशेष पूजा

बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी को जैसे ही अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी मिली तो वह भी अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी ओर से शुद्ध चांदी का शंख, बांसुरी, हार, इत्र आदि भेज रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले बांके बिहारी मंदिर में सभी उपहारों की पूजा की गई और फिर भगवान के आशीर्वाद से ये सभी उपहार अयोध्या में भगवान राम को अर्पित किए जाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox