भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए केजरीवाल को करवाया गिरफ्तार-सुशील गुप्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए केजरीवाल को करवाया गिरफ्तार-सुशील गुप्ता

-ताकि चुनाव प्रचार को रोका जा सके, कांग्रेस के बैंक अकाउंटस सील करना भाजपा की घबराहट का नतीजा

कुरूक्षेत्र/हरियाणा/शिव कुमार यादव/- हरियाणा में कुरूक्षेत्र विधानसभा से आम आदमी पार्टी की सीट से चुनाव लड़ रहे इंडिया गठबंधन के आप प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने कहा कि सीएम केजरीवाल को भाजपा ने अपने इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए गिरफ्तार करवाया है ताकि चुनाव प्रचार से उनको रोका जा सके। वहीं कांग्रेस के बैंक अकाउंट सील करने का मामले से भाजपा की घबराहट साफ दिखाई दे रही है।  

उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक तरफ लोकसभा चुनावों में 400 पार का नारा दे रही है और वहीं दूसरी तरफ चुनाव के लिए प्रत्याशी उधार के लाती है। पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी के जीतने वाले सांसदों की संख्या केवल दो अंकों में होगी, तीन अंकों की नहीं होने वाली है। पत्रकार वार्ता में बात करते हुए सुशील गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना आधार खो चुकी है। विशेष तौर पर जब से नवीन जिंदल को जबरदस्ती के तौर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है, मैंनें गांवों का दौरा किया है। जहां बोर्ड लगे हैं कि भाजपा वालों का इस गांव में आना मना है।
           उन्होने कहा कि कलायत गांव में भाजपा का विरोध हुआ था क्योंकि पहले पीएम मोदी ने नवीन जिंदल को कोयला चोर कहा था और अब उसे ही अपना सिपाही बनाया है तो कार्यकर्ता व आम आदमी कैसे निर्णय ले की नवीन जिंदल आखिर है क्या।  अब कार्यकर्ता असमंजस में है कि उसको सिपाही कैसे कहें। उस व्यक्ति को कोहिनूर कैसे कहें जिस व्यक्ति के लिए प्रधानमंत्री ने लुटेरा जैसा शब्द इस्तेमाल किया, जिस व्यक्ति को कोयला का किंगपिंग कहा आज भारतीय जनता पार्टी उसे अपना सिपाही बता रही है। यानी भाजपा में आते ही लुटेरा अब पाक साफ हो गया।

          उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज बीजेपी के कार्यकर्ताओं में अंदरूनी विद्रोह की स्थिति बन गई है। अब नवीन जिंदल की मीटिंग का बीजेपी के कार्यकर्ता बायकाट कर रहे हैं वह कह रहे हैं कि हम किस मुंह से गली-गली में जाकर नवीन जिंदल की तारीफ करें आज स्थिति यह है कि बीजेपी को अपने कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कल आप लोगों ने यह देखा भी है। लोग अब समझ चुके हैं कि भाजपा अब एक्सपोज हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी पहले चोरों की लुटेरों की एक लिस्ट बनती है।

सुशील गुप्ता ने आगे कहा कि फिर ईडी और सीबीआई भेजती हैं इलेक्ट्रॉल बॉन्ड से चंदा उगाई का काम करती है फिर उनको सरकारी ठेके दिलवाई जाते हैं और फिर सही समय पर उनका इस्तेमाल किया जाता है। आज स्थिति यह है कि जो उनके काम को मना कर देता है उसे जेल में डाल दिया जाता है स्थिति पूरे देश की है और यही पैटर्न पूरे देश में इन्होंने चला रखा है जो अब एक्सपोज हो चुका है। नवीन जिंदल की यहां से जमानत जप्त होने वाली है, क्योंकि नवीन जिंदल का हर गांव में पूरा-पूरा विरोध है। शहर में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी इनका विरोध कर रहे हैं।
         उन्होंने आगे कहा कि एक ऐसा डरा हुआ सांसद इस क्षेत्र को नहीं चाहिए जो अपनी सच्चाई नहीं बोल सकता। उन्हें बोलना चाहिए कि प्रधानमंत्री ने उन पर झूठे आरोप लगाए केंद्रीय मंत्री ने उन पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox