भूस्खलन की चपेट से बाल-बाल बचे सांसद अनिल बलूनी और विधायक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-देवप्रयाग दौरे के दौरान हादसे का सामना, गनीमत रही सभी सुरक्षित

उत्तराखंड/उमा सक्सेना/-   उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के बीच बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी रविवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान देवप्रयाग डिग्री कॉलेज के पास अचानक पहाड़ी दरक गई और उनका वाहन मलबे में फंस गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरातफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि दोनों नेता और वाहन में मौजूद लोग सुरक्षित बच निकले।

आपदा प्रभावितों से मिलने जा रहे थे दोनों नेता
सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी देवप्रयाग क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण करने जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला डिग्री कॉलेज के पास पहुंचा, ऊपर से पहाड़ टूट पड़ा और देखते ही देखते सड़क मलबे से पट गई। उनका वाहन कुछ देर तक मलबे में फंसा रहा। इसके बाद तहसीलदार का वाहन भेजकर सांसद बलूनी को सुरक्षित देवप्रयाग पहुंचाया गया, जहां उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात की और निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

एनएच की टीम जुटी मलबा हटाने में
भूस्खलन के बाद तत्काल पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। एनएच विभाग ने सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू किया ताकि यातायात बहाल किया जा सके और फंसे वाहन निकाले जा सकें। प्रभावित इलाकों का दौरा पूरा करने के बाद सांसद बलूनी प्राइवेट वाहन से देहरादून के लिए रवाना हुए।

“उत्तराखंड को गहरे घाव दिए हैं आपदा ने”
देवप्रयाग से लौटने के बाद सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया पर आपदा का भयावह दृश्य साझा किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की भीषण अतिवृष्टि और लगातार हो रहे भूस्खलन ने उत्तराखंड को गहरे जख्म दिए हैं, जिन्हें भरने में लंबा समय लगेगा। बलूनी ने लिखा— “मैं बाबा केदारनाथ से प्रदेश के हर नागरिक के सुरक्षित जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करता हूं।”

आपदा में जुटे कर्मियों की सराहना
सांसद ने इस कठिन घड़ी में राहत और बचाव कार्यों में जुटे एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों और सड़कों से मलबा हटाने वाले कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इनका सेवाभाव और समर्पण ही है, जिसकी बदौलत कई जिंदगियां सुरक्षित की जा रही हैं और आपदा के बीच भी लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox