भारत में तोड़े जा रहे मंदिर तो पाकिस्तान पर उंगली क्यों

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत में तोड़े जा रहे मंदिर तो पाकिस्तान पर उंगली क्यों

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-दिल्ली के चांदनी चैक के लगभग 60 साल पुराने मंदिर के टूटने के बाद अब विवाद बढ़ गया है। इसे लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी एक-दूसरे पर मंदिर तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने चांदनी चैक पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं मामले में अब कांग्रेस भी कूद पड़ी है। हालांकि आम आदमी भी अब मंदिरों पर हो रही राजनीति में कूद पड़ा है। लोगों का कहना है कि जब अपने देश में ही मंदिर सुरक्षित नही तो फिर पाकिस्तान पर उंगली कयों उठाई जा रही है।
एक ओर जहां आम आदमी पार्टी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा शासित एमसीडी पर आरोप लगाया कि उन्होंने कोर्ट में हलफनामा दिया था कि ये मंदिर अतिक्रमित जमीन पर है, इसे तोड़ा जाए। आरोप ये भी है कि एमसीडी ने रविवार को सुबह के वक्त जब बारिश हो रही थी तब ये मंदिर तोड़ा ताकि कोई रोकने न आ सके। पार्टी का कहना है कि भाजपा ने ये मंदिर तुड़वाया और अब जनाक्रोश से बचने के लिए झूठ बोल रही है।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा का कहना है कि चांदनी चैक पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट दिल्ली सरकार का है, ऐसे में वह शुरू से चाहती थी कि यह मंदिर यहां से हट जाए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तो ये भी मांग की है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चांदनी चैक की सौंदर्यीकरण योजना के डिजाइन में बदलाव कर हनुमान मंदिर को पुनरू स्थापित करने की व्यवस्था करें। भाजपा उपराज्यपाल अनिल बैजल से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करेगी। वहीं आज चांदनी चैक प्रदर्शन करने पहुंचे विश्व हिंदु परिषद के सदस्यों का कहना है कि चाहे मंदिर किसी ने भी तोड़ा हो, हमें मंदिर दोबारा चाहिए। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी हम यहां प्रदर्शन करते रहेंगे।

कांग्रेस भी कूदी मैदान में
हनुमान मंदिर को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साध रहे आप-भाजपा दोनों को इस मुद्दे पर कांग्रेस ने आड़े हाथों लिया है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैधरी ने कहा कि दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं लेकिन सच ये है कि दिल्ली सरकार की सहमति से ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने मंदिर को हटाया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox