भारत मंडपम, प्रगति मैदान में दो आध्यात्मिक पुस्तकों का भव्य विमोचन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-“द लाइट ऑफ विज़डम” और “हंसादेश” का पुनः प्रकाशन -संत परंपरा को समर्पित साहित्य

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   दिल्ली के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक केंद्र भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आध्यात्मिक और साहित्यिक जगत से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। दिनांक 15 जनवरी 2026, दोपहर 12:30 बजे, भारत मंडपम के हॉल नंबर-2 में आयोजित ‘हिंदी लेखन मंच’ के अंतर्गत दो धार्मिक एवं आध्यात्मिक पुस्तकों “द लाइट ऑफ विज़डम” और “हंसादेश” का औपचारिक पुनः विमोचन किया जाएगा। यह दोनों पुस्तकें परम संत श्री हंस जी महाराज के जीवन दर्शन, आध्यात्मिक विचारों और मानव कल्याण से जुड़े उपदेशों पर आधारित हैं।

संत दर्शन पर आधारित साहित्य का संकलन
इन दोनों पुस्तकों का संकलन महात्मा श्री सत्यबोधानंद जी द्वारा किया गया है, जिन्होंने संत परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को साहित्य के माध्यम से समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया है। पुस्तकों का प्रकाशन मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के दौरान समिति के मंत्री श्री आनंदी प्रसाद जी भी मंच को संबोधित करेंगे और पुस्तकों के उद्देश्य, संदेश और आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस साहित्यिक और आध्यात्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुंदर सिंह तंवर, डिप्टी चेयरमैन, एमसीडी, विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त समाज, साहित्य और अध्यात्म से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तित्वों की उपस्थिति इस आयोजन को और भी गरिमामय बनाएगी।

आयोजकों की ओर से सभी मीडिया प्रतिनिधियों, पत्रकारों और समाचार संस्थानों को इस विशेष कार्यक्रम की प्रेस कवरेज और रिपोर्टिंग के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक साहित्य के प्रचार-प्रसार का माध्यम बनेगा, बल्कि संत परंपरा और मानव मूल्यों को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox