भारत-पाक तनाव का असर: शेयर बाजार धराशायी, निवेशकों में चिंता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत-पाक तनाव का असर: शेयर बाजार धराशायी, निवेशकों में चिंता

-सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी में 200 की गिरावट

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन आज यानी शुक्रवार, 25 अप्रैल को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 79,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 24,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट है। । एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस में 4.50% तक टूटे हैं। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, TCS और HCL टेक में मामूली तेजी है।

निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में गिरावट है। NSE का निफ्टी मीडिया इंडेक्स 3% नीचे है। वहीं, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल और ऑटो इंडेक्स करीब 2% गिरे है। IT इंडेक्स में 1% की तेजी है।

बाजार में गिरावट के दो बड़े कारण

1. लगातार तेजी के बाद मुनाफावसूली
कल यानी 24 अप्रैल से पहले बाजार लगातार सात दिनों में 6269 अंक (8.50%) चढ़ा। इस तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है। यह विशेष रूप से बैंकिंग जैसे सेक्टर्स में ज्यादा बिकवाली के चलते हो सकता है। बैंकिंग सेक्टर ने हाल में मजबूत प्रदर्शन किया है।

2. पहलगाम हमले से भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी लगभग सभी द्विपक्षीय समझौते स्थगित करने का ऐलान किया और कहा कि भारत ने सिंधु जल रोका तो यह एक्ट ऑफ वॉर होगा। दोनों देशों के बीच इस टेंशन के चलते निवेशक सावधान हो गए हैं, जिससे बाजार में बिकवाली तेज हो गई है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी, विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी
.
24 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 487 अंक (1.23%), नैस्डेक कंपोजिट 458 अंक (2.74%) और S&P 500 इंडेक्स 109 अंक (2.03%) चढ़कर बंद हुए।
. एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 488 अंक (1.39%) ऊपर 35,527 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी में 28 अंक (1.10%) की तेजी है, ये 2,550 पर कारोबार कर रहा।
. चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.15% की तेजी है, ये 3,302 पर कारोबार कर रहा। हॉन्गकॉन्ग के हैंग सेंग इंडेक्स में 1.30% की तेजी है, ये 22,195 पर कारोबार कर रहा।
. 24 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 8,250.53 करोड़ के शेयर खरीदे। जबकि, भारतीय यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 534.54 करोड़ रुपए के नेट शेयर बेचे।

7 दिन की तेजी के बाद कल गिरा था बाजार
लगातार 7 दिन तेजी के बाद कल यानी गुरुवार, 24 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 315 अंक गिरकर 79,801 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 82 अंक की गिरावट रही, ये 24,247 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में 4% से ज्यादा की गिरावट रही। इसके अलावा, जोमैटो, एयरटेल और ICICI बैंक के शेयर 1% गिरकर बंद हुए। वहीं, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा के शेयर में 3.3% की गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट रही। NSE के निफ्टी रियल्टी और FMCG इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.41% तक की गिरावट रही। इसके अलावा, ऑटो, IT और बैंकिंग में भी मामूली गिरावट रही।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox