कोलंबो / शिव कुमार यादव / – टीम इंडिया ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। यह मैच खत्म होते वक्त बची हुई गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है। टीम ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली। इससे पहले, टीम इंडिया ने केन्या को 2001 में 231 गेंद रहते हराया था।

फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। साथ ही भारत ने सबसे कम गेंद खेल कर टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड भी सुधारा है। टीम इंडिया बल्लेबाजी में सिर्फ 37 गेंद खेलकर मैच जीत गई। पिछला रिकॉर्ड 69 बॉल का था। भारत ने 2001 में केन्या को इतनी गेंदें खेलकर हराया था।
जीत के हीरो
मोहम्मद सिराज : 6 विकेट चटकाए मोहम्मद सिराज ने पहले ही स्पेल में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी शुरुआती 16 गेंदों में श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी।
हार्दिक पंड्या : 3 विकेट लिए सिराज के बाद हार्दिक पंड्या ने श्रीलंकाई टीम को 50 रन पर सिमेटने पर अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आखिरी बैटर्स के 3 विकेट हासिल किए।

गिल-ईशान की ओपनिंग जोड़ी 51 के छोटे से टारगेट को चेज करने के लिए भारतीय कप्तान ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किए। उन्होंने अपनी जगह ईशान किशन को ओपनिंग करने भेजा। दोनों ने टीम को तेज शुरुआत दी। फाइनल में बैटिंग करते हुए भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज गिल ने नाबाद 27 और ईशान ने नाबाद 22 रन बनाये। भारतीय बल्लेबाजों ने मात्र 6.1 ओवर में 51 रन का लक्ष्य हासिल किया।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण