जम्मू-कश्मीर/सिमरन मोरया/- जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना के जवानों ने आतंकियों के एक ठिकाने से हथियार और अन्य साजो सामान बरामद किया है। इसके बाद जवानों ने आतंकी ठिकाने को भी नष्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार, यह आतंकी ठिकाना हफरुदा के द्रुड जंगल में बना हुआ था। यह इलाका गुलाम जम्मू-कश्मीर की तरफ से घुसपैठ करने वाले आतंकियों द्वारा घाटी के भीतरी इलाकों में जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
सेना को मिली थी आतंकियों की सूचना।
सेना की 02 राजपूत यूनिट के जवानों ने आज सुबह द्रुड में एक विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान उन्होंने जंगल में एक जगह बने भूमिगत आतंकी ठिकाने का पता लगाया। उन्होंने वहां से एक आरपीजी और आरपीजी ग्रेनेड के अलावा एक एसॉल्ट राइफल, एक पिस्तौल और अन्य साजो सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों को आते देख लिया हो और वे वहां से भाग निकले हों।
सेना के जवान हैं चौकन्ना
वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जवानों ने बाद में आतंकी ठिकाने को नष्ट कर दिया। उन्होंने जंगल में आतंकियों के छिपे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है, ताकि एक बार फिर से देश और उनके जवानों को किसी भी तरह का नुकसान न हो।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज