भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के खिलाफ हुआ केस दर्ज, वायरल हुई वीडियो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के खिलाफ हुआ केस दर्ज, वायरल हुई वीडियो

-माधवी लता मुस्लिम महिला वोटरों से बुर्का हटवा कर पहचान चेक कर रही थी

तेलंगाना/सिमरन मोरया/-  तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं भाजपा उम्मीदवार माधवी लता मुश्किलों में फंस गई हैं दरअसल, मालकपेट पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ये एक्शन माधवी लता के वायरल होते एक वीडियो के बाद लिया गया है। वायरल वीडियो में भाजपा प्रत्याशी मतदान केंद्र पर दौरे के दौरान मुस्लिम महिलाओं के पहचान पत्र की जांच करते हुए नजर आ रही हैं।

वीडियो में क्या है?

इस वीडियो में माधवी लता पोलिंग बूथ के अंदर मुस्लिम महिलाओं को बुर्का हटाने के लिए कह रही हैं। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 171 सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर माधवी लता का कहना है कि उनके द्वारा मुस्लिम महिलाओं से उनकी पहचान वेरीफाई करने का अनुरोध किया गया था और ऐसा करना कोई गलत काम नहीं है।

‘वो डरे हुए हैं’

उन्होंने कहा, मैं चुनाव की उम्मीदवार हूं और कानूनी तौर पर एक उम्मीदवार बिना फेस मास्क के मतदाता की पहचान पत्र की जांच करने का पूरा अधिकार रखता है। मैं कोई पुरुष नहीं हूं, मैं एक महिला हूं और मैंने उन महिलाओं से पूरे विनम्रता के साथ उनकी पहचान बताने का अनुरोध किया था। मैंने उनसे कहा था- क्या मैं प्लीज आपका आई डी कार्ड देख सकती हूं? माधवी लता बोलीं, अगर कोई इस बात को बड़ा मुद्दा बनाना चाहता है तो इसका मतलब है कि वो डरे हुए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox