नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- भाजपा की दलित नेत्री ने रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा के बेटे पर जाती सूचक शब्द बोलने और 100 लोगों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ता एसपी कार्यालय के बाहर देर रात तक डटे रहे और पर्चा दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सड़क जाम कर दी। एक पुलिसकर्मी की पिटाई के बाद पुलिस ने बल का प्रयोग किया, जिससे मामला तनावपूर्ण हो गया।
भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
भाजपा के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। मनीष ग्रोवर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के 100 गुंडों ने एक अकेली दलित महिला नेत्री को घेर लिया, जबकि कांग्रेस के विधायक बीबी बत्रा के बेटे सिद्धार्थ बत्रा भी उनके साथ मौजूद थे। ग्रोवर ने कहा कि यदि पर्चे में कुछ गलत है, तो चुनाव आयोग से शिकायत करें, लेकिन इस तरह से एक दलित महिला को घेरना न्यायपूर्ण नहीं है।
मनीष ग्रोवर का कांग्रेस पर हमला
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि बीबी बत्रा को कमजोर समझना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2014 में जनता को झूठ बोलकर बरगलाया और आरक्षण खत्म करने की बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलित समाज के साथ अन्याय किया है, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार