नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ब्रिटेन/शिव कुमार यादव/- सोशल मीडिया पर ओडिशा की एक महिला का विडियो काफ़ी वायरल हो रहा है। यह विडियो उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर का है, जिसमें एक महिला उत्तर-पूर्व भारत की पारंपरिक संबलपुरी साड़ी पहनकर मैराथन में दौड़ती हुई नज़र आ रही है।

दरअसल, 41 वर्षीय मधुस्मिता जेना भारत के ओडिशा राज्य की हैं, बीते रविवार इन्होंने इंग्लैंड में एक मैराथन रेस में हिस्सा लिया, जहां मधुस्मिता ने अपनी चटख रंग की साड़ी और स्नीकर्स में 4 घंटे और 50 मिनट में 42 किमी से अधिक की दूरी तय की। उनके इस कारनामे के बाद सोशल मीडिया पर उनकी इस उपलब्धि के चर्चे होने शुरू हो गए।
ब्रिटिश प्रवासी संगठन फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटरनेशनल (एफआईसीआई) ने अपने एक ट्वीट में कहा, “ब्रिटेन के मैनचेस्टर में रहने वाली एक भारतीय मधुस्मिता जेना ने एक सुंदर संबलपुरी साड़ी में आराम से मैनचेस्टर मैराथन 2023 में हिस्सा लिया। अपनी भारतीय विरासत को गर्व से प्रदर्शित करते हुए, वह सर्वोत्कृष्ट भारतीय पोशाक पर एक आकर्षक दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करती हैं।“ जहां कुछ लोग उनकी इस उपलब्धि की सराहना कर रहे हैं तो वहीं, अन्य ने उनके द्वारा साड़ी में मैराथन में दौड़ते हुए देखकर हैरानी जताई है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद