कॉनफैडरेसन के प्रयासों से मिली सफलता, सीआरपीएफ के कमेरे वर्ग को मिलेगी हवलदार की पदोन्नति

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कॉनफैडरेसन के प्रयासों से मिली सफलता, सीआरपीएफ के कमेरे वर्ग को मिलेगी हवलदार की पदोन्नति

-डीजी सीआरपीएफ ने दिये निर्देश, जारी की पदोन्नति की लिस्ट, बीएसएफ, सीआईएसएफ व आईटीबीपी पहले ही कर चुकी हैं घोषणा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने चेयरमैन पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में वार्ब चेयरमैन डीजी सीआरपीएफ व बीएसएफ से महानिदेशालय सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पैरामिलिट्री जवानों व उनके परिवारों के भलाई संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान कॉनफैडरेसन ने वार्ब चेयरमैन को सीआरपीएफ में सबसे निचले स्तर पर कार्यरत कमेरे वर्ग फालोवर्स रैंक को हवलदार पद पर पदोन्नत करने की गुहार लगाई। और सीआईएसएफ, बीएसएफ व आईटीबीपी में सफाई कर्मचारी, नाई, धोबी और कुक को हवलदार बना दिये जाने का हवाला भी दिया। जिसे देखते हुए डीजी सीआरपीएफ ने तुरंत प्रभाव से सीआरपीएफ में भी फालोवर्स रैंक को हवलदार पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी कर दिये और अगले दिन सीआरपीएफ ने हवलदारों की लिस्ट भी जारी कर दी।
                  डीजी महानिदेशालय के आदेशों की सराहना करते हुए कॉनफैडरेसन के महासचिव महासचिव रणबीर सिंह ने कहा कि आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। यह कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन के अथक प्रयासों का कमाल है जो कि जवानों के भलाई संबंधित मुद्दों को लेकर पिछले 8 सालों से लगातार शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे हैं।
                  पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह ने कमेरे वर्ग के लिए प्रमोशन जारी करने हेतू वार्ब चेयरमैन डीजी सीआरपीएफ को साधूवाद दिया लेकिन आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त प्रमोसन लिस्ट में कुक व वाटर कैरियर का नाम गलती से छूट गया या शामिल नहीं किया गया जबकि कुक सुबह भोर में 3 बजे उठ कर कम्पनी व बटालियन के जवानों के लिए चाय नाश्ता तैयार करता है, चाहे गर्मी हो या बरसात और रात को पूरे बर्तन साफ कर रात 10 बजे बिस्तर पकड़ता है। जयेंद्र सिंह राणा ने कमेरे वर्ग के पदोन्नति देने से निचले स्तर पर कार्यरत फालोवर्स रैंक में एक नई उर्जा का संचार व कार्यक्षमता एवं मोराल में इजाफा  होगा।
                  महासचिव रणबीर सिंह ने उम्मीद जताई कि सीआईएसएफ के रिटायर्ड कर्मियों को भी बडे दिल वाले डॉ एसएल थाउसेन डीजी सीआरपीएफ की हैसियत से मदिरा जारी करने के आदेश देंगे साथ ही सेना झंडा दिवस की तर्ज पर अर्ध सेना झंडा दिवस कोष स्थापित करने का प्रपोजल केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजेंगे। ज्ञातव्य रहे कि सीएलएमएस कम्प्यूटराईज्ड प्रणाली के तहत सीआईएसएफ जवानों को मदिरा देने से वंचित रखा गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox