ब्रिटेन ने श्रमिक वीजा के वेतन में तय की उच्च वेतन सीमा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रिटेन ने श्रमिक वीजा के वेतन में तय की उच्च वेतन सीमा

-अब कुशल श्रमिक को 26,200 पाउंड की जगह मिलेंगे 38,700 पांउड का वेतन -ब्रिटेन की इस नीति सस्ते श्रमिकों की जगह बढ़ेगी कुशल श्रमिकों की संख्या

लंदन/देश-दुनिया/शिव कुमार यादव/- ब्रिटेन में कुशल श्रमिक वीजा के लिए आवेदन करने वाले विदेशी श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल ब्रिटेन में इस वीजा के लिए उच्च वेतन सीमा लागू हो गई। अब कुशल श्रमिक वीजा आवेदन करने वालों के लिए वेतन सीमा 26,200 पाउंड से बढ़कर 38,700 पाउंड हो जाएगी। यानी कुल मिलाकर वेतन में 48 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इस बारे में यूके गृह कार्यालय ने कहा कि यह मजबूत और उचित उपायों के पैकेज का हिस्सा है। अब विदेशों से सस्ते श्रमिकों के प्रवाह को समाप्त करने का समय आ गया है।

‘कड़ी मेहनत करने वालों को होगा फायदा’
ब्रिटेन के गृह सचिव जेम्स क्लेवरली का कहना है कि ’यह कड़ी मेहनत करने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा क्योंकि इससे पहले कम वेतन की वजह से वह लोग मुश्किल से अपना गुजारा कर सकते थे। उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी आव्रजन प्रणाली पर फिर से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ऐसा इसलिए ताकि पूरी संख्या को कम करते हुए सर्वश्रेष्ठ लोगों को प्राथमिकता दी जा सके, ऐसे लोग जिनके पास हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल है।

अब इतने पाउंड बढ़ेगा न्यूनतम वेतन
जेम्स क्लेवरली ने ब्रिटिश लोगों से एक ऐसी प्रणाली का वादा किया था जो उनके हितों की पूर्ति करती हो। उनका कहना है कि अब नौकरी देने वालों के भी इसमें अहम भूमिका निभाकर  ब्रिटिश श्रमिकों को पहले स्थान पर रखना चाहिए। गृह सचिव ने आगे बताया कि 11 अप्रैल को विदेशी आवेदकों की न्यूनतम आय में वृद्धि लागू हो जाएगी।

ऐसा इसलिए क्योंकि वे अपने आश्रितों को पारिवारिक वीज़ा पर ला सकें। उन्होंने बताया कि न्यूनतम आय 18,600 पाउंट से बढ़कर 29,000 पाउंड हो जाएगी और अगले साल की शुरुआत तक यह बढ़कर 38,700 पाउंड हो जाएगी। इससे  यूके लाए गए परिवार के आश्रितों को वित्तीय रूप से समर्थन मिलेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox