मानसी शर्मा /- बी-टाउन की गलियों में एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंज उठी है। 8 सितंबर को गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर बॉलीवुड कपल दीपिका-रणवीर के घर नन्ही-सी राजकुमारी का जन्म हुआ है। इस गुड न्यूज से पूरा परिवार और यहां तक कि उनके फैंस भी खुशी से झूम रहे है। हर तरफ बस खुशी का माहौल छाया हुआ है। इस खुशखबरी के आने के बाद से हर कोई कपल की नन्ही-सी राजकुमारी की झलक पाने को बेताब है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया
दीपिका-रणवीर ने इस गुड न्यूज की जानकारी साझा करते हुए 8 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसके बाद से ही बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे है।
क्या होगा बेटी का नाम?
जब से दीपिका के मां बनने की खबर सामने आई थी, तभी से ही उनके फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए बच्चों के नाम का सुझाव दे रहे थे। वहीं राजकुमारी के जन्म बाद ये सिलसिला और भी ज्यादा तेज हो गया है। कई यूजर्स तो दीपिका और रणवीर के नाम को जोड़कर भी कई नाम सजेस्ट कर रहे है।
यूजर्स ने राविका, विरानिका, रुहानी, रादिका, अन्विका, वीरिका, रावि, रिदा जैसे कई यूनिक और मीनिंगफुल नाम खोज रहे हैं। वहीं एक एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, दीपिका की बेटी ने जिस नक्षत्र में जन्म लिया है, उसके मुताबिक वो लियो यानी सिंह राशि की है।


More Stories
खरीदना पड़ा महंगा, तो बना ऑटो-चोर: द्वारका एएटीएस ने कुख्यात वाहन लिफ्टर दबोचा
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कामयाबी: घोषित भगोड़ा सुमित शर्मा उर्फ काली गिरफ्तार
सरकारी कंपनी का बड़ा तोहफा: 700% अंतरिम लाभांश का ऐलान
हरियाणा में 10वीं के छात्र की हत्या, ट्यूशन जाते समय चाकू से हमला
राहुल के भाषण पर सियासी संग्राम, सरकार ने प्रस्ताव से किया किनारा
धनवर्षा का झांसा बना मौत का जाल, तिहरे जहर कांड में स्वयंभू तांत्रिक गिरफ्तार