बॉलीवुड/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, गोविंदा को उनके घर पर ही गोली लगी है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब गोविंदा अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे। इसी दौरान गलती से गोली चल गई और उनके घुटने में लग गई। इस हादसे के तुरंत बाद गोविंदा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मैनेजर ने दी जानकारी
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि अभिनेता आज सुबह कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साथ रखने का निर्णय लिया था, लेकिन इसे साफ करते वक्त रिवॉल्वर उनके हाथ से गिर गई। दुर्भाग्यवश, रिवॉल्वर से गोली चल गई जो गोविंदा के पैर में लग गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
खतरे से बाहर हैं गोविंदा
डॉक्टरों की टीम ने गोविंदा के पैर से गोली निकाल ली है और राहत की बात यह है कि अब वे पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। हालांकि, उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखा जाएगा। फिलहाल गोविंदा अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
गोविंदा के फैंस और शुभचिंतक इस खबर से चिंतित हैं, लेकिन यह जानकर राहत महसूस कर रहे हैं कि अब उनकी स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।


More Stories
नजफगढ़ में टिंटेड ग्लास के खिलाफ चला विशेष अभियान
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी