बेटी ने की लव मैरिज, नाराज परिजनों ने प्रेमी के पिता और भाई को उतारा मौत के घाट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बेटी ने की लव मैरिज, नाराज परिजनों ने प्रेमी के पिता और भाई को उतारा मौत के घाट

राजस्थान/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- राजस्थान में अलवर शहर के समीप सदर थाना पहाड़ी बास गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता और भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी जसवंत ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जिसमें उन्होंने बताया उनके छोटे बेटे शुभम ने पड़ोस में रहने वाली स्नेहा नाम की युवती से एक माह पहले अदालत में विवाह किया। इस शादी से स्नेहा के परिजन नाराज थे जो लगातार स्नेहा और बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

मामले में रंजिश रखते हुए बीती रात करीब 12:30 बजे शुभम के पिता सूरज एवं शुभम का बड़ा भाई रॉबिन बाइक से घर आ रहे थे। इसी दौरान स्नेहा के परिवारजन सतबीर, बुआ शशि ,फूफा प्रेम, चाचा चाची सहित कई अन्य लोगों ने दोनों पर लाठी फरसे से हमला कर दिया। जिसमें पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
घटना को लेकर पुलिस में आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मृतक सूरज पंजाबी जाट (50) एवं उसका पुत्र राबिन (27) निवासी पहाड़ी वास करौली हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले में तफ्तीश कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox