बीएसएफ छावला ने किया ’भारतीय सैनिकों को एक श्रद्धांजलि’ कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीएसएफ छावला ने किया ’भारतीय सैनिकों को एक श्रद्धांजलि’ कार्यक्रम का आयोजन

-बावा ने मारूति वीर जवान ट्रस्ट, सूरत की तरफ से वीरांगनाओं को दिये 2.5 लाख के चेक

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर छावला स्थित बीएसएफ की 25वीं बटालियन हैड क्वार्टर में “भारतीय सैनिकों को एक श्रद्धांजलि’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें BSF के महानिदेशक श्री नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के साथ-साथ BWWA की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। BWWA की अध्यक्षा श्रीमती स्मिता अग्रवाल द्वारा मारुति वीर जवान ट्रस्ट, सूरत की तरफ से वीरांगनाओं को 2.5 लाख के चेक प्रदान किये गये।

इस अवसर पर श्रीमती स्मिता अग्रवाल ने हमारी मातृभूमि की सुरक्षा में लगे देश के सैनिकों को श्रद्धांजलि के रूप में एक लाइव गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा एक वीडियो गीत “ए मेरे वतन के लोगों“ जिसे अध्यक्ष BWWA द्वारा गाया गया था, सोशल मीडिया यानी एक्स (ट्विटर), फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर जारी किया गया था। उसी दिन महानिदेशक बीएसएफ ने उन सैनिकों से भी बातचीत की जो गणतंत्र दिवस परेड 2024 के लिए परेड टुकड़ियों का हिस्सा थे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम को बीएसएफ परिवारों के बीच व्यापक लोकप्रियता मिली और इसमें बीएसएफ कर्मियों की एक बड़ी भीड़ देखी गई और बाकी लोग सोशल मीडिया यानी एक्स (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब के माध्यम से इसमें शामिल हुए। यह एक शानदार कार्यक्रम था और इसने बल कर्मियों के मनोबल पर सकारात्मक प्रभाव डाला।

कार्यक्रम के अंत में 25वीं बटालियन के कमांडेंट श्री कमल कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया और 75वें गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाऐं दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox