नोएडा मे “आई ओ एन“ कन्ट्रीबुसन रन में छाए बीआरजी ग्रुप के धावक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नोएडा मे “आई ओ एन“ कन्ट्रीबुसन रन में छाए बीआरजी ग्रुप के धावक

-बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के खाते में आई 19 ट्रॉफी

नोएडा/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- बीते रविवार को आयोजित नोएडा में आई ओ एन कन्ट्रीबुसन रन का आयोजन किया गया जिसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 3 किलोमीटर कैटेगरी में धावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसमें दिल्ली, नोएडा, यु पी, हरियाणा के 3500  धावको ने अपना जोश दिखाया और बहादुरगढ रनर्स ग्रुप ने अपने खाते में 19 ट्रॉफी करते हुए बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।

दीपक छिल्लर ने बताया कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 88 धावको ने 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर अलग-अलग रनिंग  में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बहादुरगढ रर्नस ग्रुप को स्पेशल मोमटो देकर सम्मानित किया गया। दीपक छिल्लर को ’फिटनेस मैंटर’ के रुप मे बुलाया गया। नवनीत दलाल, आकाश कुमार ने लाइफ की पहली 21 किलोमीटर की दौड पूरी की। बी आर जी ग्रुप द्वारा 19 ट्रॉफी बहादुरगढ के खाते में जीत कर डाली। जिसमें महिलाओ में 5 किलोमीटर मे सृष्टि ने ओपन मे तृतीय स्थान वहीं अंजुमन ने 50$ मे पहला स्थान, ईशवंती देवी ने 60$ में दूसरा स्थान,मुन्नी देवी ने 70$ कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया।
            वहीं 5 किलोमीटर पुरुषो मे 14$ आयु मे वीर कुशवाहा ने पहला स्थान, अनिल कुशवाहा ने दूसरा स्थान, चंदन ने 30$ में दूसरा स्थान, धर्मवीर सैनी ने 40$ में पहला स्थान, राजेश कुमार ने 50$ में पहला स्थान और राजेश रघुवंशी ने 50 $ मे तीसरा स्थान  हासिल किया।

वही 10 किलोमीटर दौड मे महिलाओ मे सुषमा सेहरावत ने आयु वर्ग में तीसरा स्थान, 10 किलोमीटर पुरुषो मे 14$ मे आशिप ने पहला स्थान, आदित्य ने 18 $ मे पहला स्थान, परवीन कुमार (नील) 30$ ने तृतीय स्थान, 40 $आयु मे नरेन्द्र जांगडा ने पहला, शलभ खरे ने दुसरा, प्रवीन कुमार सांगवान ने तीसरा स्थान हासिल किया।

21 किलोमीटर मे महिलाओ में सहगुफता गहलोत ने 30$ आयु मे दुसरा स्थान, पुनम अग्रवाल ने 50 $ मे दुसरा स्थान तथा पुरुषां में बह्मप्रकाश मान ने 50$ में पहला स्थान हासिल किया। सभी को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
            वही मुकेश कुमारी, बादल तेवतीया, सेवाराम, राकेश, सोनू कुशवाह, रणबीर सांगवान, धर्मवीर, सुनील बेनीवाल, अजय, प्रदीप सांगवान, गुलाब सिंह, निकुंज, नवीन राणा, दीपक गुप्ता, डा ईमरोज, कौशल, रोहित, राजपाल, कृष्णा र्मुती, रोहतास, प्रिती, सजुं,, अजय यादव, रामलाल, विक्रम, राजा, चरणसिंह, संध्या, चंदन, अमरनाथ, त्रिलोक, गिरीश, तिवारी, लक्ष्मण तथा नरेंद्र ने सफलतापूर्वक दौड पूरी की। सभी धावको को बहादुरगढ शहर के लोगो ने ढेर सारी शुभकामनाए दी और ऐसे ही बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox