बिहार में प्रधानमंत्री का स्वागत,  चेहरे पर दिखा पहलगाम का गम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में प्रधानमंत्री का स्वागत,  चेहरे पर दिखा पहलगाम का गम

-बिहार सीएम नीतीश कुमार ने बजवाई ताली

बिहार/सिमरन मोरया/- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. पीएम मोदी से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में पीएम मोदी की खूब तारीफ की और जनसभा में मौजूद लोगों से पीएम मोदी के लिए ताली बजाने को कहा। हालांकि इस दौरान पीएम मोदी बहुत ही गंभीर नजर आ रहे थे। उनके चेहरे पर पहलगाम की घटना का दुख साफ नजर आ रहा था।

पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू करने से पहले पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ’22 अप्रैल को पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आप सभी अपने-अपने जगह पर बैठकर अपने आराध्य को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखें।’
बता दें कि पहलगाम की घटना के बाद पीएमओ की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया था कि कार्यक्रम में ना ही कोई स्वागत कार्यक्रम होगा और ना किसी तरह का सम्मान होगा।बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला करते हुए 26 लोगों को गोली मार दी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। यह घटना तब हुई, जब पीएम मोदी सऊदी अरब गए हुए थे। हालांकि इस घटना के बाद पीएम मोदी अपना दौरा अधूरा छोड़कर भारत वापस लौट आए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox