
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पटना/शिव कुमार यादव/- बिहार में जातीय गणना के दूसरे चरण की शुरूआत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर स्थित अपने घर जाकर परिवार के साथ मिलकर गणना करवाई। मीडिया से बातचीत करने हुए उन्होंने कहा कि यह जातीय गणना 15 मई तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी जाति की आर्थिक स्थिति पता नहीं है। स्पष्ट नहीं है आर्थिक स्थिति खराब है तो उनकी स्थिति बेहतर हो इसके लिए रिपोर्ट को सामने लाया जाएगा। इसे विधान सभा और विधान परिषद के पटल पर रखा जाएगा। इसके बाद देखा जाएगा कि गरीबी रेखा से नीचे कितने लोग हैं, उनकी भी मदद की जाएगी।

नीतीश बोले, दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री जी से भी मिले, उनको भी कहा। बाद में खबर आया कि हमलोग तो नहीं करेंगे। आपको आज आपकी जाति के आधार पर जानकारी लेना है तो आप अपनी जानकारी लीजिए तो हम लोगों ने सारी पार्टी के साथ बैठक किया। सारे पार्टी के लोगों जनगणना तो केंद्र सरकार की काम है हम गिनती कर लेंगे। दूसरे राज्य वाले भी अब देखने देखना चाहते हैं। आप जरा सोच लीजिए कि सबकी ट्रेनिंग कराई है कि एक-एक जानकारी लीजिए। बढ़िया ढंग से कीजिएगा तो बाकी लोग भी देखना चाहेंगे और ज्यादातर राज्य कराने के लिए तैयार हो रहे हैं। यह मांग हम लोग बहुत पहले से कर रहे थे, पार्लियामेंट में भी यह सब बात करते रहते थे।

गणना के बाद बख्तियारपुर स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जाति आधारित गणना 15 मई तक पूरी हो जाएगी। उसके बाद इससे जो डाटा आएगा उसे विधानसभा और विधान मंडल परिषद के पटल पर रखा जाएगा। गणना में गरीबी को देखा जाएगा और फिर गरीब लोगों की मदद की जाएगी।
सीएम नीतीश बोले- न ऐसा नारा नहीं लगाइए
देश का पीएम कैसा हो नारे पर नीतीश कुमार ने कहा कि कल (शुक्रवार) को भी हम कहे थे कि पार्टी ऑफिस में कैसे ऐसा नारा नहीं लगाइए। उन्होंने विपक्षी एकता को लेकर चल रही, अपनी मुहिम के बारे में बताया और कहा कि अपील करते हैं कि हम ऐसा कुछ नहीं कीजिए। जनता मालिक के फैसला करेगी। नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत जिम्मेदारी है। सब लोग एक साथ बैठकर के निर्णय ले लेंगे। ममता बनर्जी से बात होगी बहुत लोगों से हमारी बात होगी धीरे-धीरे हम आप लोगों को पता चल जाएगा।

अगड़ी जाति को 10 फीसदी आरक्षण दिया ही जा चुका है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगड़ी जाति को तो 10 फीसदी आरक्षण दिया ही जा चुका है। अब गणना पूरी होने के बाद सही जानकारी सामने आएगी। आगे क्या करना है या नहीं करना है केंद्र जाने। एक बार गणना हो जाएगी तो यह बहुत उपयुक्त चीज होगी। सबको समान रूप से आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। सीएम नीतीश कुमार ने गणना की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में हो रही जातीय गणना को कई राज्य देख रहे हैं।रही है यह काम ठीक से हो गया तो बाकी राज्य भी जाति आधारित गणना कराएंगे।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा