’जुड़ रही कड़ी से कड़ी, केजरीवाल के पास आ रही हथकड़ी’- भाजपा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’जुड़ रही कड़ी से कड़ी, केजरीवाल के पास आ रही हथकड़ी’- भाजपा

-भाजपा ने केजरीवाल से पूछे पांच सवाल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इसको लेकर भाजपा ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरना शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल को शराब घोटाले का किंगपिन यानी सूत्रधार बताते हुए उनकी पार्टी और नेताओं को कट्टर बेइमान कहा और पांच सवाल पूछे हैं।
                  सीबीआई केजरीवाल से 16 अप्रैल को पूछताछ करने वाली है। इससे पहले ही बीजेपी इसे लेकर सियासी माहौल बनाने की पूरी तैयारी में है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि केजरीवाल उसी मीटिंग के अध्यक्ष थे जहां यह शराब घोटाला रचा गया था। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मामले की कड़ी जुड़ रही है वैसे-वैसे अरविंद केजरीवाल के पास हथकड़ी आ रही है। भाटिया ने कहा कि शराब घोटाले के आप किंगपिन हैं और आपके नेता जिन्हें आपने कट्टर ईमानदार का सर्टिफिकेट दिया और अब उन्हें बेल नहीं मिल रही वह कट्टर बेईमान हैं।
                  गौरव भाटिया ने आगे कहा कि जैसे ही अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने तलब किया, वे डर से कांपने लगे। शराब घोटाले के सरगना अरविंद केजरीवाल की अब तक की जांच से यही पता चलता है। उन्होंने कहा कि जब पूरा प्लान ही केजरीवाल ने बनाया तो उनपर गाज क्यों नहीं गिरेगी। अरविंद केजरीवाल जनता को बताएं कि उनकी समीर महेन्द्रू से फेसटाइम पर बात हुई या नहीं? उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पांच सवाल पूछे हैं, लेकिन वह केवल इस सवाल का ही जवाब दे दें।  

भाजपा के पांच सवाल-
-शराब नीति जिसकी अहम बैठक 5 फरवरी 2021 को हुई उस मीटिंग की अध्यक्षता आप(केजरीवाल) कर रहे थे तो आप पर गाज क्यों न गिरे।
-मुख्य आरोपी समीर महेंद्रू से आपने फेसटाइम पर बात करी विजय नैयर के जरिए, ये फेस टाइम कॉल आपने करी आपकी बात समीर महेंद्रू से हुई कि नहीं।
-शराब ठेकेदारों से आपका रिश्ता क्या है?
-आपकी शराब नीति इतनी अच्छी थी तो इसको वापस क्यों लिया गया?
-अरविंद केजरीवाल का केवल एक ही काम है- लूट, खसूट और भ्रष्टाचार। अरविंद केजरीवाल कट्टर बेईमान हैं।

मनीष सिसोदिया पर भी बरसे गौरव भाटिया
वहीं, मनीष सिसोदिया को लेकर गौरव भाटिया ने कहा कि वह इतने भोले हैं नहीं, जितना बताया जा रहा है। इनके पास चार मोबाइल फोन थे, जब जांच अधिकारियों ने जांच के लिए फोन मांगा तो एक दे दिया बाकी तीन नष्ट कर दिए। अगर वो गलत नहीं होते तो ऐसा क्यों करते? क्या इनको ये लग रहा था कि अरविंद केजरीवाल की भी गर्दन पकड़ी जाएगी इसलिए नष्ट कर दिए?

सीएम केजरीवाल का पलटवार
वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि सीबीआई जांच में अब तक क्या मिला, झूठ बोलकर सिसोदिया को फंसाया। अब सीबीआई हमारे पीछे पड़ी है। पिछले एक साल से बीजेपी कह रही है कि दिल्ली में शराब घोटाला हुआ है। जांच एजेंसियां सब कुछ छोड़कर जांच कर रही है। उम्मीद है सबूत मिल ही गया होगा। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि लोगों को टार्चर किया जा रहा है। मारा पीटा जा रहा है। झूठे बयान देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox