बिहार में चुनाव आयोग ने किया वोटिंग की तारीखों का ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में चुनाव आयोग ने किया वोटिंग की तारीखों का ऐलान

मानसी शर्मा/-  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग (EC) ने वोटिंग की तारीखों का ऐलान करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस बार बिहार में चुनाव दो चरणों में होगा। पहला चरण 6 नवंबर होगा और दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होगा। जबकि, मतगणना 14 नवंबर को कराई जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया करीब 40 दिनों तक चलेगी, जो राजनीतिक दलों के लिए बेहद अहम समय रहेगा।
CEC ज्ञानेश कुमार ने तारीखों की घोषणा से पहले ‘SIR’ और वोटर लिस्ट को लेकर उठे मुद्दों पर भी विस्तार से बात की।उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और हमने वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण (purification) पूरी पारदर्शिता से किया है। फाइनल मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। यदि अब भी किसी को कोई आपत्ति है या नाम जुड़वाना है, तो आयोग के पास अभी भी आवेदन किया जा सकता है।” CEC ने यह भी जोड़ा कि “वोट की चोरी जैसी बातें निराधार हैं। हम हर मतदाता को निष्पक्ष और स्वतंत्र माहौल में मतदान का अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

नामांकन, स्क्रूटनी और वापसी की तारीखें तय

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले चरण का अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगा, जबकि दूसरे चरण का 13 अक्टूबर को। पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर तय की गई है। स्क्रूटनी की प्रक्रिया क्रमशः 18 और 21 अक्टूबर को होगी, वहीं नाम वापसी की तारीखें 20 और 23 अक्टूबर निर्धारित की गई हैं।

सात राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव भी 11 नवंबर को

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी तारीखें घोषित कर दी हैं। ये उपचुनाव भी 11 नवंबर को होंगे। इनमें राजस्थान की अंटा, जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नागरोटा, पंजाब की तरनतारन, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डांपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट शामिल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox