बिहार के युवक की कश्मीर में हुई हत्या, आतंकियों की खोज में जुटी सेना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार के युवक की कश्मीर में हुई हत्या, आतंकियों की खोज में जुटी सेना

मानसी शर्मा /-   जम्मू कश्मीर में आतंकियों का आतंक एकबार फिर आम लोगों को झेलना पड़ा है। घाटी में आतंकियों ने प्रवासी युवक को अपना निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कश्मीर के शोपियां में हुए आतंकी हमले में बिहार के युवक की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि ये आतंकियों के द्वारा टारगेट किलिंग की गई है। विधानसभा चुनाव के बाद टारगेट किलिंग की पहली घटना सामने आई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस का कोई भी बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है। और लगातार खोजी अभियान चला रहे हैं।

टारगेट किलिंग का शक

शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में बिहार के अशोक चौहान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकियों के द्वारा टारगेट किलिंग की गई है। दरअसल, विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने और लोकतांत्रिक तरीके से J&K में सरकार बनने के बाद आतंकी और उनके सरपरस्तों का मन खिजा हुआ है। यही कारण है कि वो आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। इस हमले के बाद जहां स्थानीय लोगों में दहशत व्यापत हो गई है तो वहीं, प्रदेश में बाहर से आकर काम करने वाले लोगों का डर बढ़ गया है। हालांकि, इलाके को भारी मात्रा सेना ने घेर लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox