अनीशा चौहान/- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक मोबाइल मैसेज के जरिए दी गई, जिसमें लिखा गया था। “24 घंटे के अंदर सम्राट को गोली मार दूंगा, सच बोल रहा हूं।” यह संदेश सम्राट चौधरी के एक समर्थक के मोबाइल पर आया, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
समर्थकों ने इस धमकी की जानकारी तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मैसेज भेजने वाले की टेक्निकल ट्रेसिंग में जुटी है। घटना के बाद डिप्टी सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को भी लेकर समीक्षा की जा रही है।
बिहार में बढ़ते अपराध से बढ़ी चिंता
हाल के दिनों में बिहार में अपराध की घटनाओं में तेजी आई है, जिसने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डिप्टी सीएम को धमकी का यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और सियासी माहौल गर्माया हुआ है।
विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने हाल ही में दावा किया कि पिछले 7 दिनों में बिहार में 97 हत्याएं हुई हैं। हालांकि पुलिस ने इस आंकड़े को नकारते हुए कहा कि 20 जुलाई से अब तक 40 हत्याएं हुई हैं।
तेजस्वी यादव का तीखा हमला
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “बिहार में एक हफ्ते में 97 मर्डर। मुख्यमंत्री और दो-दो डिप्टी सीएम के रहते अपराधी बेलगाम हैं। समस्तीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पटना, गया जैसे जिलों में लगातार हत्या की वारदातें हो रही हैं।” उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बढ़ते अपराध और गिरती कानून-व्यवस्था ने राज्य को संकट में डाल दिया है।
चुनाव से पहले सरकार की बढ़ी परेशानी
राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे में अपराध की घटनाएं सरकार के लिए राजनीतिक संकट का कारण बनती जा रही हैं। विपक्ष लगातार अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे को हवा दे रहा है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार डिप्टी सीएम को धमकी देने वाले आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद