बाबर आजम ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबर आजम ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड

-टी20 में बाबर ने सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रन बनाकर दिखाया शानदार प्रदर्शन

आयरलैंड/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  डबलिन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में आयरलैंड को पाकिस्तान ने हरा दिया. पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और इसके साथ बाबर एंड कंपनी ने टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की. पाकिस्तान की जीत के हीरो बाबर आजम ही रहे जिन्होंने 5 छक्कों के दम पर 75 रन बनाए.

बाबर आजम को टी20 क्रिकेट में अक्सर उनके कम स्ट्राइक रेट के लिए ट्रोल किया जाता है. कहा जाता है कि उनके पास पावर हिटिंग का टैलेंट नहीं है लेकिन पाकिस्तान के कप्तान ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. बाबर आजम ने आयरलैंड के खिलाफ महज 42 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली. उनका स्ट्राइक रेट लगभग 180 का रहा. बड़ी बात ये है कि इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में पांच छक्के लगाए, जिसमें से चार सिक्स तो उन्होंने एक ही ओवर में लगा दिए. बाबर की इस तूफानी पारी के दम पर पाकिस्तान ने टी20 सीरीज में आयरलैंड को 2-1 से भी हरा दिया.

बाबर ने दिखाया दम, पाकिस्तान ने जीती सीरीज
आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 178 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही. ओपनर सयम अय्यूब 14 रन बनाकर निपट गए. लेकिन इसके बाद मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने शतकीय साझेदारी कर पाकिस्तान की जीत तय कर दी. मोहम्मद रिजवान ने 56 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को जीत दिलाने के असली हीरो कप्तान बाबर आजम साबित हुए.

बाबर की पावर हिटिंग
बाबर आजम ने महज 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अपनी इस दमदार पारी के दौरान उन्होंने बेंजमिन व्हाइट के एक ही ओवर में चार छक्के लगाए. बेंजामिन व्हाइट की पहली 3 गेंदों पर बाबर ने 3 छक्के लगाए इसके बाद पांचवीं गेंद पर भी बाबर ने छक्का जड़ कमाल कर दिया. बाबर आजम को उनके क्लासिकल अंदाज के लिए जाना जाता है लेकिन तीसरे टी20 में उनका खेल अलग ही लेवल पर दिखाई दिया.

बाबर ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
बाबर आजम ने आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाते ही विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. उनके टी20 इंटरनेशनल में 39 फिफ्टी प्लस स्कोर हो गए हैं, उन्होंने विराट कोहली को पछाड़ दिया है. बाबर आजम इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे, उनके बल्ले से 132 रन निकले. वैसे मोहम्मद रिजवान ने भी 132 रन बनाए. शाहीन शाह अफरीदी ने सीरीज में सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए. अब्बास अफरीदी के खाते में 6 विकेट आए.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox