बाढ़ की चपेट में पाकिस्तान, जानमाल का भारी नुकसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाढ़ की चपेट में पाकिस्तान, जानमाल का भारी नुकसान

-मुजफ्फराबाद में स्थिति हुई खराब, सरकार ने की इमरजेंसी घोषित

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों की कड़वाहट बढ़ती जा रही है। इस हमले के बाद दोनों देशों की तरफ से कई तरह के ऐलान कर एक-दूसरे पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए. जिनमें से एक भारत सरकार द्वारा सिंधु नदी समझौता रद्द करना था। लेकिन अचानक से पाकिस्तानी मीडिया एक रिपोर्ट पेश कर यह दावा कर रहा है कि भारत ने जानबूझकर झेलम नदी के पानी पाकिस्तान में छोड़ दिया है, जिससे पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई है। पाकिस्तानी मीडिया ने आरोप लगाते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत ने बिना अधिकारियों को सूचना दिए पाकिस्तान में पानी छोड़ा है।

पाकिस्तानी मीडिया का आरोप
पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि बिना सूचना के पानी छोड़ा गया है, जिसके कारण मुजफ्फराबाद में जलस्तर अचानक से तेजी से बढ़ गया। जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि तुरंत प्रशासन द्वारा हटियन बाला में जल आपातकाल लगाना पड़ा। साथ ही मस्जिदों से ऐलान करवा स्थानीय लोगों को चेतावनी दी गई कि वे घर या किसी सुरक्षित जगह जाएं।

पाकिस्तान में कैसे घुसा पानी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झेलम नदी का पानी उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले से होकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के चकोठी में घुसा। इस इलाके में पानी भरने के बाद जल स्तर ऊपर उठा और पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद इलाके में चला गया।  हालांकि भारत सरकार द्वारा इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक जारी नहीं किया गया है।

सहयोग की बात कहने के बाद लगाया आरोप
बीते दिन ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बयान देते हुए पहलगाम हमले की जांच में सहयोग करने की बात कही है।  इसके बाद यह आरोप लगाया गया है. शहबाज ने कहा था कि पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत द्वारा हम पर आरोप लगाना इस बात का उदाहरण है कि लगातार बिना सबूत के हमें निशाना बनाया जाता है। इस आरोप लगाने की नीति को अब पूरी तरह से खत्म करने की जरूरत है। इसलिए एक जिम्मेदार देश के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए पाकिस्तान किसी भी तरह की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox