अभिनव समाज ने फिर किया करीब 300 लावारिश अस्थियों का विसर्जन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अभिनव समाज ने फिर किया करीब 300 लावारिश अस्थियों का विसर्जन

-अभिनव समाज पांचवी बार लगभग 300 लावारिश अस्थियां लेकर पहुंचा हरिद्वार, मंत्रोच्चार के साथ किया विसर्जन

दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कहते हैं जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है और भगवान किसी न किसी रूप में या इंसान के जरिये आपकी मदद करने पहुच ही जाते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली का एक एनजीओ अभिनव समाज पिछले काफी समय से दिल्ली की लावारिस लाशों की अस्थियों का विधि-विधान से हरिद्वार में विसर्जन कर रहा है। 22 अप्रैल को भी अभिनव समाज की टीम पांचवीं बार करीब 300 लावारिस शवों की अस्थियां लेकर हरिद्वार पंहुची और वहां पूरे विधि-विधान से उनकी आत्मा की शांति के लिए हरिद्वार के कनखल सती घाट पर गंगा नदी में अस्थियां प्रवाहित की।  

राजधानी में आजकल लावारिश शवों की भरमार बनी हुई है। प्रशासन उनका अंतिम संस्कार तो कर देता है लेकिन उनकी अस्थियों का विसर्जन नही हो पाता जिसके लिए दिल्ली के एक एनजीओं अभिनव समाज ने इसका बीड़ा उठाया और लावारिश अस्थियों के विसर्जन का जिम्मा अपने सिर लिया। अभिनव समाज अभी तक पांच बार हरिद्वार जाकर अस्थि विसर्जन कर चुका है।
 

इस संबंध में जानकारी देते हुए अभिनव समाज की समस्या रिया सिंह ने बताया कि जैसा कि आपको मालूम है कि हिंदू धर्म में मान्यता है कि जब तक इंसान की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित नहीं किया जाता तब तक उसे मोक्ष प्राप्त नहीं होता। उस इंसान की आत्मा भटकती रहती है। अभिनव समाज ने लावारिस दिवंगत आत्माओं को मोक्ष प्राप्ति का जिम्मा उठाया है। अभिनव समाज संस्था ने अभी तक लगभग 300 अस्थियों को विधि विधान से पूजा पाठ कर विसर्जित किया है। इस कार्यक्रम में वार्ड 28 राजघाट के निगम पार्षद मुकुल पराशर और कई लोग उपस्थित हुए सभी लोगों ने लावारिस अस्थियां विसर्जन करने का धार्मिक कार्य किया और पुण्य कमाया।

आपको बता दें अभिनव समाज लगातार कई सामाजिक कार्य समाज में करता आ रहा है जैसे अस्पतालों के बाहर मरीजों और तीमारदारों को खाना वितरण करना, बुजुर्गों को वृद्ध आश्रम बनाकर उनकी सेवा करना और अब लावारिस लोगों की अस्थियां दिल्ली से हरिद्वार ले जाकर विसर्जन करना। दरअसल आपको बता दें 22 अप्रैल को अभिनव समाज सुबह 5:00 बजे दिल्ली के उत्तम नगर श्मशान घाट से लगभग 300 लावारिस लोगों की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुचा जहां स्थानीय लोगों और क्षेत्र के निगम पार्षद मुकुल पराशर ने भी इन लावारिस अस्थियों को विसर्जित करने में अपनी सहभागिता निभाई। इस कार्यक्रम में अभिनव समाज के अध्यक्ष जी.के.गुप्ता, इंद्रा गुप्ता, रिया सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox